LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

BIHAR NEWS -NEWS4NTION पर कुव्यवस्था की खबर के बाद मचा हड़कंप ,चौथे स्तंभ पर प्रहार करने की कोशिश करने लगे पीएचसी प्रभारी

BIHAR NEWS - मुजफ्फरपुर जिले के मुशहरी पीएचसी में गार्ड द्वारा इलाज करने का वीडियो वायरल होने के बाद कमियां को छुपाने के लिए एक पीएचसी प्रभारी ने अनोखा फरमान जारी कर दिया है। जहां पीएचसी के दीवार पर एक पोस्टर लगा कर पीएचसी परिसर के अंदर फोटो और वीडि

 पीएचसी प्रभारी  का फरमान
पीएचसी प्रभारी का फरमान- फोटो : मणिभूषण शर्मा

मणिभूषण शर्मामुजफ्फरपुर में जब हाईटेक स्वास्थ्य विभाग की  पोल खुली तो अब अपनी कमियां को छुपाने के लिए एक पीएचसी प्रभारी ने अनोखा फरमान जारी कर दिया है। जहां पीएचसी के दीवार पर एक पोस्टर लगा कर पीएचसी परिसर के अंदर फोटो और वीडियो बनाने पर पाबंदी लगाने का आदेश जारी कर दिया है।  जिसके बाद अब वरीय अधिकारियों द्वारा जांच कर कारवाई की बात कही गई है।

मुजफ्फरपुर के पीएचसी में डॉक्टर के जगह गार्ड कर रहे थे इलाज

दरअसल पूरा मामला मुजफ्फरपुर जिले के मुशहरी पीएचसी का है जहा की बीते दिनों सड़क दुर्घटना में घायल मुशहरी थाना क्षेत्र के विंदा गांव निवासी सुशील कुमार जिनका मुसहरी के पीएचसी में पूर्व से ही इलाज चल रहा था । जब वह अपना रूटीन ईलाज कराने पहुंचे तो उनका इलाज  डॉक्टर के जगह पर पीएचसी में तैनात गार्ड के द्वारा किया गया जिसका किसी ने वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया । 

Diarch GO

सिविल सर्जन ने कहा जांच कर होगी कार्रवाई

वीडियो वायरल होने के बाद मुजफ्फरपुर के सिविल सर्जन डॉक्टर अजय कुमार ने कहा था कि मामला संज्ञान में आया है जिसके बाद पत्र निर्गत कर मुसहरी के पीएचसी प्रभारी से जवाब मांगा गया है कि आखिर किस परिस्थिति में डॉक्टर की जगह गार्ड के द्वारा उपचार किया जा रहा था । 

अब मामले के बाद पीएचसी प्रभारी का अनोखा फरमान

वीडियो वायरल  होने के बाद जब मुजफ्फरपुर के सिविल सर्जन डॉक्टर अजय कुमार के द्वारा जांच के लिए पत्र निर्गत किया गया तो अब मुसहरी के पीएचसी प्रभारी के द्वारा एक अनोखा फरमान जारी कर दिया गया है।  जिसमें पीएचसी के दीवाल पर एक पोस्टर लगाकर साफ तौर पर उसमें आदेश दिया गया है कि पीएचसी परिसर के अंदर किसी भी व्यक्ति के द्वारा फोटो ग्राफी या फिर वीडियो ग्राफी नहीं की जाएगी। 

NSIT
Nsmch

पीएचसी प्रभारी द्वारा अनोखा फरमान जारी करने को लेकर जब मीडिया की टीम ने मुजफ्फरपुर के सिविल सर्जन डॉक्टर अजय कुमार से बातचीत की तो सिविल सर्जन ने साफ तौर पर कहा कि इस तरह का कोई भी निर्देश वरीय पदाधिकारी के द्वारा नहीं दिया गया है।  अगर इस तरह का कोई भी मामला संज्ञान में आता है तो फिर उस पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 

 मुजफ्फरपुर से मणिभूषण शर्मा की रिपोर्ट