LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar News - नवादा को मिलने जा रहा है एक और बड़ी सौगात, 200 बेड का अस्पताल का होगा शिलान्यास

Bihar News - बिहार के नवादा जिले को एक और अस्पताल को सौगात मिलने जा रहा है। इसको लेकर भाजपा नेता एवं नवादा सांसद विवेक ठाकुर ने बताया कि आगामी 21 नवंबर को नवादा में 200 बेड का नया अनुमंडलीय अस्पताल का शिलान्यास होगा।

नवादा को मिलने जा रहा है बड़ी सौगात
नवादा को मिलने जा रहा है बड़ी सौगात- फोटो : अमन

Bihar News -  बिहार के नवादा जिले को एक और अस्पताल को सौगात मिलने जा रहा है। इसको लेकर भाजपा नेता एवं नवादा सांसद विवेक ठाकुर ने बताया कि आगामी 21 नवंबर को नवादा में 200 बेड का नया अनुमंडलीय अस्पताल का शिलान्यास होगा। जानकारी के अनुसार बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय एवं नवादा सांसद विवेक ठाकुर अस्पताल का शिलान्यास करने वाले हैं।

विवेक ठाकुर ने बताया कि यह अस्पताल लगभग 19 एकड़ में बनेगा। इसका भवन चार मंजिला होगा, जिसमें 200 बेड होंगे। इसमें सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट की व्यवस्था के साथ अन्य आधुनिक चिकित्सीय व्यवस्था भी उपलब्ध होगी। यह आधुनिक अस्पताल प्रारंभिक रूपेण लगभग 110 करोड़ की लागत से बनने वाला है । जिसका आवंटन हो चुका है।

Diarch GO

विवेक ठाकुर ने कहा कि  नवादा अब अपने चौमुखी विकास का स्वरूप लेता जा रहा है। जिसमें रोड, रेल, स्वास्थ्य, बिजली, शिक्षा के साथ साथ अन्य बुनियादी ढांचों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में नवादा अपने संकल्प की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा विकसित नवादा का स्वरूप खड़ा हो रहा है। 

नवादा से अमन  की रिपोर्ट