LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar News -गोपालगंज के चनावे में 5 सौ करोड़ की लागत से मेडिकल कॉलेज की होगी स्थापना, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्रस्तावित जमीन का लिया जायजा

Bihar News - गोपालगंज जिले के थावे प्रखंड के चनावे गांव स्थित सरकारी फार्म की जमीन पर मेडिकल कॉलेज बनाने को लेकर स्वास्थ्य विभाग की टीम व बेल्डिंग कांटेक्टर ने प्रस्तावित जमीनी का जायजा लिया। इस दौरान टीम द्वारा जमीन का जायजा लेकर समीक्षा की

मेडिकल कॉलेज का होगा निर्माण

Bihar News - गोपालगंज जिले के थावे प्रखंड के चनावे गांव स्थित सरकारी फार्म की जमीन पर मेडिकल कॉलेज बनाने को लेकर स्वास्थ्य विभाग की टीम व बेल्डिंग कांटेक्टर ने प्रस्तावित जमीनी का जायजा लिया। इस दौरान टीम द्वारा जमीन का जायजा लेकर समीक्षा की। साथ ही टीम द्वारा अपना रिपोर्ट बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय को सौपेगी । 

दरअसल बिहार सरकार के द्वारा मेडीकल कॉलेज बनाने को लेकर चनावे में सरकारी फार्म की जमीन को जिला प्रशासन के द्वारा चयनित कर बिहार सरकार को जमीन की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई जा चुकी है। जिस पर सरकार के द्वारा पांच सौ करोड़ के लागत से मेडिकल कॉलेज बनाने की घोषणा भी किया गया है। इसी संबंध में पटना स्वास्थ्य विभाग टीम और बेल्डिंग कांटेक्टर ने चनावे फार्म की जमीन की जायजा लिया।

Diarch GO

 हर तरह की गतिविधि की समीक्षा की गई। टीम द्वारा अपना रिपोर्ट बिहार सरकार के स्वास्थय मंत्रालय को सौपा जायेगा। उसके बाद ही मेडीकल कॉलेज बनाने की प्रक्रिया शुरू होगी। इस दौरान मौके पर एडीएम आशीष कुमार सिन्हा,सीओ रवि भूषण गौरव,जिला के स्वास्थय विभाग की टीम सहित जिले के अन्य वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे।

गोपालगंज से मन्नान अहमद की रिपोर्ट