LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

PATNA के एनएमसीएच में आंखफोड़वा कांड पर कांग्रेस का हल्ला बोल, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय का फूंका पुतला

-पटना के NMCH में मृत मरीज की आंख चोरी होने के मामले में कांग्रेस ने हेल्थ मिनिस्टर का पुतला फूंका। पार्टी का आरोप था कि प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को बर्बाद कर दिया गया है। NMCH आंखफोड़वा कांड में दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए.

PATNA के एनएमसीएच में आंखफोड़वा कांड पर कांग्रेस का हल्ला बोल
पटना में कांग्रेस ने जलाया स्वास्थ्य मंत्री का पुतला।- फोटो : RAJNISH, PATNA

PATNACITY - बिहार के एनएमसीएच में मरीज की मौत के बाद उसके शरीर से आंख निकाल लेने का मामले ने तूल पकड़ किया है । राजद ने मामले में कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए इस मामले में बिहार के स्वास्थ्य व्यबस्था पर सवाल उठा दिया है और कहा कि मानव अंगों के तस्करी के सबूत मिले है। जिसमें अस्पताल अधीक्षक सहित अन्य लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए।

वहीं अब इस मामले को लेकर कांग्रेस ने भी हल्ला बोल दिया है।। कांग्रेस नेता अशोक यादव के नेतृव में नेताओं ने स्वास्थ्य मंत्री का पुतला फूंका है और इस मामले में जो भी जिम्मेदार लोग है उन पर कार्रवाई की मांग की है। 

Diarch GO

कांग्रेस नेता अशोक यादव ने कहा कि यह बहुत गंभीर मामला है। मरीज की मौत के उसकी एक आंख गायब हो जाती है और यह कहा जाता है कि चूहों ने आंख कुतर दिया, जो कहीं से भी सही नहीं लगता है। आईसीयू में किसी मरीज की आंख चूहा कैसे कुतर देगा ,जबकि बहा किसी के आने जाने की मनाही रहती है।उन्होंने कहा कि मामले में अस्पताल अधीक्षक पर कार्रवाई होनी चाहिए।

ज्ञात हो कि 14 नवंबर को नालंदा से एक युवक को पटना रेफर किया गया था। युवक को आपसी विवाद में गोली लगी थी। गोली लगने के बाद परिजनों ने उसे नालंदा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से डॉक्टरों ने उसे पटना NMCH रेपर कर दिया। परिजन जब घायल को लेकर NMCH पहुंचे तो यहां मरीज का इलाज शुरु हुआ। ऑपरेशन कर मरीज की गोली निकाली गई। बताया जा रहा है कि मरीज का ऑपरेशन सफलता पूर्वक हुआ जिसके बाद उसे आईसीयू में भर्ती कर दिया गया। 

NSIT
Nsmch

चूहे खा गए

वहीं 3 बजे तक ऑपरेशन हुआ, जिसके बाद उसे आईसीयू में लाया गया तब तक मरीज की आंख जैसे की तैसे थी। अगले दिन(15 नवंबर) अचानक 8.55 में मरीज के परिजनों को जानकारी दी गई कि मरीज की मौत हो गई है। उस उक्त भी मृतक की आंख थी। लेकिन आज(16 नवंबर) की सुबह जब परिजन मरीज को देखे तो उसका बायां आंख गायब था। मरीज की आंख गायब देख परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजनों ने जब मौके पर मौजूद डॉक्टरों से इसकी सूध ली तो डॉक्टरों ने मरीज की आंख को चूहे के द्वारा खा जाने की बात सामने रखी। जिसके बाद परिजनों ने बवाल शुरु कर दिया। अस्पताल के बाहर परिजनों ने जमकर हंगामा किया। जिसके बाद जांच के लिए टीम गठित कर दी गई, वहीं दो नर्सों को निलंबित कर दिया गया है। 

REPORT - RAJNISH