LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

BIHAR HEALTH NEWS - PMJAY आयुष्मान योजना के तहत बिहार में 70 साल या अधिक उम्र के लोगों का कार्ड बनना शुरू, करा सकेंगे पांच लाख तक का मुफ्त इलाज

BIHAR HEALTH NEWS - आयुष्मान योजना के तहत बिहार में 70 साल या उससे अधिक उम्र के लोगों के लिए आज से हेल्थ कार्ड बनाने का काम आज से शुरू हो गया। इस योजना में 5 लाख तक का मुफ्त इलाज करा सकेंगे। स्वास्थ्य मंत्री और नगर विकास मंत्री ने इसकी शुरूआत की।

BIHAR HEALTH NEWS -  PMJAY आयुष्मान योजना के तहत बिहार में 7
70 से अधिक उम्र के लोगों का बनने लगा आयुष्मान- फोटो : वंदना शर्मा

PATNA - प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिक को निःशुल्क ईलाज मिले उसके लिए आज से कार्ड बनाया जाएगा। इसकी शुरुआत पटना में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय मंत्री नितीन नवीन ने की। आज से पूरे बिहार में सभी वरिष्ठ नागरिक आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं, जिसमे 5 लाख तक निशुल्क इलाज होगा। 

इस मौके पर बिहार सरकार शहरी विकास मंत्री नितिन नवीन ने कहा नरेंद्र मोदी के विशेष सोच का नतीजा है 70 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को आयुष्मान कार्ड देना । 5 लाख तक का निशुल्क इलाज करने की सुविधा देना हमारे बुजुर्गों के लिए बहुत ही लाभकारी है। 70 वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों को सबसे ज्यादा इलाज की जरूरत होती है, देश के बुजुर्गों को एहसास हो गया है कि नरेंद्र मोदी उनके साथ खड़े हैं ,पटना शहरी क्षेत्र में बहुत तेजी से घर-घर मैं इस योजना से लाभ पहुंचाई जाएगी। बुजुर्गों को और नगर विकास विभाग स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर कदम से कदम मिलाकर काम करेगा।

बोले स्वास्थ्य मंत्री

बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने कहा प्रधानमंत्री ने आयुष्मान कार्ड भारत से 70 वर्ष के बुजुर्गों को जोड़कर देश हित में काम किया है,बिहार में बुजुर्गों को कार्ड देने का कार्य शुरू हो चुका है।20 नवंबर से लेकर 12 दिसंबर तक विशेष अभियान चलेगा कार्ड बनाने का और 20000 कार्ड अभी तक बुजुर्गों का बनाया जा चुका है।बिहार के विभिन्न विभागों के सहयोग लेकर कार्ड बनाने का काम होगा।बिहार के 70 वर्ष से अधिक के हर बुजुर्ग को यह सुविधा दी जा रही है।

पटना नगर निगम क्षेत्र से लेकर पूरे बिहार भर में लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा ।50 लाख लोगों का कार्ड बनाने के लक्ष्य पर काम किया जा रहा है स्वास्थ्य विभाग द्वारा।पूरे राज्य में 8 करोड़ आयुष्मान कार्ड बनाना है जिसमें से 3 करोड़ 60 लाख से अधिक कार्ड बिहार तक में बन चुका है।1833 करोड रुपए का इलाज सरकार ने कर दिया है बिहार के लोगों के लिए

NSIT
Nsmch

सरकार अगर यह रुपया नहीं देती तो गरीब परिवार के लोगों का इलाज में ये रुपया खर्च होता।29000 हॉस्पिटल इस आयुष्मान कार्ड योजना से जुड़े हुए हैं,14 000 प्राइवेट हॉस्पिटल और 15000 सरकारी अस्पताल आयुष्मान कार्ड योजना से जुड़े हुए हैं।सरकार यह् निशुल्क सुविधा दे रही है ।

REPORT - VANDANA SHARMA