LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Health Tips: खजूर खाने के फायदे, वेट लॉस और थकान को करती है दूर

खजूर खाने के कई फायदे होते हैं। इसे सुबह खाने से लोग वेट लॉस के साथ ही थकान को भी दूर कर सकते हैं।

Health Tips: खजूर खाने के फायदे, वेट लॉस और थकान को करती है

खजूर खाने में जितना टेस्टी लगता है, उससे ज्यादा ये आपके शरीर के लिए कहीं ज्यादा फायदेमंद साबित होता है। नाश्ते में अगर आप 2 खजूर रोज खाते हैं तो इससे कई बीमारियां दूर रहेंगी। खजूर में फाइबर, आयरन, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो पाचन को सुचारू बनाने, एनर्जी लेवल को बढ़ाने, दिल को स्वस्थ रखने और इम्यून पावर को मजबूत बनाने में सहायक होते हैं। इसमें मौजूद नेचुरल शुगर शरीर को इंसटेंट एनर्जी प्रदान करती है और मीठा खाने की क्रेविंग को संतुष्ट करते हैं। इतना ही नहीं, हाई फाइबर से भरपूर खजूर वेट लॉस करने और बेली फैट को कम करने में भी सहायक होता है। आइए जानते हैं कि इसका सेवन कैसे करें और यह कैसे फायदेमंद साबित हो सकता है। 


सुबह सिर्फ 2-3 खजूर खाने से कई बीमारियां दूर रहती है। दिनभर एनर्जी बनी रहेगी। खजूर खाने से शरीर ताकतवर बनेगा और आपको जरूरी पोषक तत्व भी आसानी से मिल जाएंगे। जानिए 2-3 खजूर हमारी सेहत के लिए कितना कमाल करते हैं और खजूर खाने से क्या फायदे मिलते हैं? फाइबर से भरपूर- खजूर में घुलनशील फाइबर पाया जाता है,जो पाचन क्रिया को धीमा करके पेट को लंबे समय तक भरा रखता है। भूख को नियंत्रित करता है। इससे वेट लॉस करने और बेली फैट कम करने में मदद मिलती है।

Diarch GO


खजूर में मौजूद मैग्नीशियम और पोटैशियम जैसे मिनरल्स मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में सहायक होते हैं, जिससे कैलोरी बर्न होती है और पेट की चर्बी को कम करने में मदद मिलती है। खजूर में नेचुरल शुगर पाई जाती है, जो इंसटेंट एनर्जी देती है और मीठा खाने की क्रेविंग को कम करती है। एक खजूर में लगभग 20 कैलोरी पाई जाती है, जो इसे कम कैलोरी में अधिक पोषक तत्व प्रदान करने वाला बनाती है, इस तरह ये एक हेल्दी स्नैक है जो भूख को शांत रखता है।


खजूर खाने से त्वचा को भी कई फायदे मिलते हैं। खजूर में एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइटोहार्मोन्स होते हैं, जिससे एजिंग की समस्या कम होती है। त्वचा को लंबे समय तक जवान बनाने के लिए रोज खजूर खाना शुरू कर दें। खजूर त्वचा को ऑक्सीडेटिव डैमेज से बचाने का काम करता है। खजूर को आयरन का अच्छा सोर्स माना जाता है। इसे खाने से शरीर में खून की कमी को दूर किया जा सकता है। 

NSIT
Nsmch