LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

चिया सीड्स के फायदे और सही समय, जानिए कैसे पाएं इसका अधिकतम लाभ

चिया सीड्स को उनकी उच्च पोषण सामग्री और कई स्वास्थ्य लाभों के कारण सुपरफूड कहा जाता है। इनमें फाइबर, प्रोटीन, ओमेगा-3 फैटी एसिड जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व होते हैं।

चिया सीड्स

चिया सीड्स को सुपरफूड के तौर पर जाना जाता है। इसमें फाइबर, प्रोटीन, ओमेगा-3 फैटी एसिड और कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हैं। इनका नियमित सेवन डाइजेशन सुधारने, हड्डियों को मजबूत करने, दिल को स्वस्थ रखने और वजन नियंत्रित रखने में मदद करता है। लेकिन, इन जबरदस्त फायदों का लाभ तभी मिलता है जब इन्हें सही समय पर खाया जाए।

चिया सीड्स खाने का सबसे अच्छा समय

सुबह के समय:

सुबह नाश्ते में चिया सीड्स शामिल करना सबसे फायदेमंद होता है। यह फाइबर से भरपूर होता है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है और अधिक खाने से बचाव होता है। यह स्वस्थ पाचन में मदद करता है और दिनभर ऊर्जा बनाए रखता है।

वर्कआउट से पहले:

वर्कआउट से पहले चिया सीड्स खाना परफॉर्मेंस को बेहतर बनाता है। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड और प्रोटीन होते हैं, जो मसल्स की रिपेयरिंग में मदद करते हैं और शरीर को हाइड्रेट रखते हैं। इसके एंटीऑक्सीडेंट सूजन कम करने और रिकवरी में सहायता करते हैं।

रात को सोने से पहले:

चिया सीड्स में मौजूद ट्रिप्टोफैन नामक एमिनो एसिड मेलाटोनिन और सेरोटोनिन को बढ़ाता है, जिससे नींद की गुणवत्ता में सुधार होता है। अगर आपको नींद न आने की समस्या है, तो सोने से पहले चिया सीड्स का सेवन करें।

NSIT
Nsmch

चिया सीड्स का सही इस्तेमाल

चिया सीड्स को खाने से पहले पानी या दूध में 30-60 मिनट तक भिगोएं। इससे वे फूलकर जेल जैसी बनावट में बदल जाते हैं, जो पाचन को आसान बनाता है।

सूखे चिया सीड्स का सेवन करने से बचें, क्योंकि यह पचाने में मुश्किल होता है और गैस या अपच का कारण बन सकता है।

फायदे

पाचन में सुधार: फाइबर युक्त चिया सीड्स डाइजेशन को बेहतर बनाता है।

मसल्स रिकवरी: इसमें प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट मांसपेशियों के दर्द को कम करते हैं।

वजन नियंत्रण: लंबे समय तक पेट भरा रखने में मदद करता है।

बेहतर नींद: ट्रिप्टोफैन नींद में सुधार करता है।

दिल को फायदा: ओमेगा-3 फैटी एसिड हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाता है।