LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

हर सुबह भीगोए या उबले चने खाना है फायदेमंद? जानें यहां

हम अक्सर आम जीवन में भी सुबह में भिगोए या उबले चना को खाते हैं। लेकिन हम में से कई ऐसे लोग हैं जो ये नहीं पता है कि सबसे

हर सुबह भीगोए या उबले चने खाना है फायदेमंद? जानें यहां

अगर आपको अपना सेहत बनाना है तो हर दिन चना खाना चाहिए। अब कोई ये कहता है कि चना भिगो कर खाएं या फिर उसे उबाल कर खाना चाहिए। पहलवानों की डाइट में या जिम में वर्कआउट कर बॉडी बनाने वालों के खाने में चना अहम होता है। चना किस रूप में खा रहे हैं, फायदे इस पर काफी निर्भर करता है। कुछ लोग भीगे हुए चने खाना पसंद करते हैं, तो कुछ लोग उबालकर खाते हैं। कुछ लोग भुने चने का स्वाद लेते हैं। लेकिन क्या अलग-अलग तरीके से चना खाने से इसकी पौष्टिकता कम ज्यादा हो जाती है। आइए जानते हैं रातभर भीगा चना या उबला कौन सा चना सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद आपके लिए साबित होता है।

माना जाता है कि भीगे चना खाना ज्यादा हेल्दी है। अगर आप अंकुरित चना खाते हैं तो इससे सेहत को ज्यादा फायदा मिलता है। भीगा हुआ चना भुने चने की बराबर ही मजबूती देता है। भीगा हुआ चना प्रोटीन से भरपूर होता है, इसलिए जिन लोगों का पाचन अच्छा नहीं है उन्हें ज्यादा मात्रा में भीगा चना नहीं खाना चाहिए। भीगा चना डायबिटीज और दिल की बीमारियों को दूर रखता है।

अगर आप चना को उबालकर और बिना किसी मसाले के खाते हैं तो ये भीगे और उबले हुए चने जितना ही फायदा करते हैं। अगर आपने चने को उबालकर उसमें कोई तेल या मसाला मिलाया है और फिर खा रहे हैं, तो आपको उतना फायदा नहीं मिलेगा। उबले हुए चने भी सेहत के लिए फायदेमंद है। आप आसानी से खा सकते हैं। उबले चने का स्वाद थोड़ा बेहतर हो जाता है।

चनों को एनर्जी से भरपूर आहार माना गया है। दालों में प्रोटीन का भंडार है चना और पोषक तत्वों से भरपूर होता है। चनों में प्रोटीन, फाइबर, मिनरल्स और फैटी एसिड एसिड होता है। विटामिन बी का भी अच्छा सोर्स चना है। रोजाना चना खाने से मांसपेशियों और हड्डियां मजबूत होती हैं। डायबिटीज के मरीज के लिए चना बहुत फायदेमंद है। रोजाना 1 मुट्ठी चना सेहतमंद रहने के लिए जरूर खाना चाहिए।

NSIT
Nsmch