LATEST NEWS

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: मानसून का कहर बरकरार, बिहार के 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आंधी-पानी -वज्रपात का खतरा

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

अमरूद खाने से पहले ये सारे गुण जान लें, बाजार से इस फल को खरीदें

अमरूद खाना हर किसी को पसंद होता है। लेकिन क्या आपको पता है कि अमरूद किस तरीके से खरीदें या इसके गुण को पहचाने। चलिए इस आर्टिकल को पढ़ कर जानते हैं।

अमरूद

सर्दियों में अमरूद खाने का मजा और बढ़ जाता है। कुछ लोग इसे चटनी बनाकर खाते हैं, तो कुछ नमक और काली मिर्च के साथ खाते हैं। अमरूद पोषक तत्वों से भरपूर फल है, जिसमें फाइबर और विटामिन सी भी होता है। यह पाचन क्रिया को भी बेहतर बनाता है। अपने स्वाद और स्वास्थ्य लाभों के कारण अमरूद एक लोकप्रिय खाद्य पदार्थ है। अमरूद खरीदते समय ग्राहक अक्सर समस्याओं का सामना करते हैं। यहां तक कि ताजा दिखने वाले अमरूद में भी अक्सर कीड़े होते हैं। इससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होने के साथ-साथ फल की गुणवत्ता भी कम हो जाती है। यह सुनिश्चित करने के लिए कि आपको इसे घर लाने का पछतावा न हो, हम आपको बताने जा रहे हैं कि बिना काटे एक बेहतरीन और मीठा अमरूद कैसे खरीदा जाए।


क्यों अमरूद का रंग होता है सफेद

हमने अक्सर लाल और सफेद, दो तरह के अमरूदों को देखा है। अमरूद का लाल रंग लाइकोपीन नामक एक पिगमेंट के कारण होता है, जो एक प्रकार का कैरोटीनॉइड है। लाइकोपीन एक प्राकृतिक रंग है जो अमरूद के छिलके और गूदे में पाया जाता है। वहीं, सफेद अमरूद में लाइकोपीन की कमी होने से फल का रंग सफेद हो सकता है।

Diarch GO


कैसे पता करें कि अमरूद में कीड़ा है या नहीं

बिना काटे ही कीड़े वाले अमरूद की पहचान करना बहुत मुश्किल नहीं है। बाजार से अमरूद खरीदने से पहले आपको इसकी सतह को ध्यान से जांचना चाहिए। अगर आपको कोई छोटा-सा छेद, सड़क के निशान या असमानी रंग दिखाई दे तो आपको पता होना चाहिए कि इस अमरूद में कीड़े हो सकते हैं।  कीटों के कारण अमरूद का रंग इस तरह बदल जाता है। आइए जानें कि कैसे पता करें कि अमरूद में कीड़ा है या नहीं। 


अमरूद खरीदने से पहले क्या करें

अमरूद खरीदने से पहले आप अपनी हथेली से उसे हल्के से दबाएं। अगर दबाने पर अमरूद बहुत नरम लगे तो उसे खरीदने की गलती न करें। अमरूद बहुत सख्त या नरम नहीं होना चाहिए, बहुत सख्त अमरूद कच्चा हो सकता है, लेकिन नरम अमरूद में कीड़े हो सकते हैं। ताजे और मीठे अमरूदों की खुशबू मीठी होती है। अगर वे मीठे नहीं हैं, तो कीड़े नहीं होंगे। दूसरी ओर, जिन अमरूदों में कीड़े होते हैं, उनमें अजीब गंध आ सकती है। ऐसे अमरूदों को काटने पर उनमें छोटे-छोटे कीड़े या काले धब्बे दिखाई दे सकते हैं। अमरूद खरीदने से पहले उन्हें सूंघना न भूलें।

NSIT
Nsmch


कौन सा अमरूद अच्छा नहीं होता

खरीदने से पहले अमरूद के छिलके और रंग की जांच करें। अगर छिलका चिकना, थोड़ा लचीला और अपने आकार के हिसाब से वजनदार हो तो अमरूद अच्छा रहेगा। रंग की बात करें तो टेस्टी अमरूद पाने के लिए आपको पीले रंग के अमरूद खरीदने चाहिए। अगर आपको थोड़ा खट्टापन पसंद है तो आप हरा अमरूद भी खरीद सकते हैं। पूरा पीला अमरूद भी अच्छा नहीं है खरीदना।