LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

केला है पोषक तत्वों से भरपूर वाला फल, हर दिन खाने से क्या मिलता है फायदा

केला है पोषक तत्वों से भरपूर वाला फल, हर दिन खाने से क्या मि

केला एक ऐसा फल है जो 12 महीना मिलता है। ये फल कई लोगों का पसंदीदा होता है। इतना ही नहीं इस फल में इतनी ताकत होती है कि हर कोई फास्टिंग में ये फल खाता ही है। इसे खाने से सेहत को ढेरों फायदे मिलते हैं। इसमें कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो कई समस्याओं से राहत पहुंचाते हैं। हालांकि, कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिन्हें केला खाना कुछ खास पसंद नहीं होता और इसलिए यह इसे खाने से परहेज करते हैं। अगर आप भी उन लोगों में से एक हैं, जो केले को देखते ही नाक-मुंह बनाने लगते हैं, तो आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे केले के कुछ ऐसे फायदों के बारे में, जिसे जानने के बाद आप इसे खाने में नखरे नहीं दिखाएंगे।

केले खाने से किडनी के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद मिलती है। इसमें पोटेशियम का हाई लेवल पाया जाता है, जिसकी वजह से रोजाना इसे खाने से किडनी का स्वास्थ्य बेहतर होता है। साथ ही यह ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने और किडनी पर दबाव कम करने में भी मदद करता है। अगर आप अपना वजन कंट्रोल करना चाहते हैं, तो केला एक परफेक्ट ऑप्शन है। यह फाइबर और नेचुरल शुगर से भरपूर होता है, जिसे खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है और आप ज्यादा खाने से बचे रहते हैं। ऐसे में वेट लॉस की कोशिश में लगे लोगों के लिए यह दिन की शुरुआत करने का एक बेहतरीन तरीका है।

केले में नेचुरल एंटासिड गुण होते हैं, जो एसिड रिफ्लक्स को कम करने और आपके पेट में पीएच लेवल को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है। साथ ही यह हार्टबर्न और अन्य पाचन संबंधी समस्याओं से राहत दिलाने में भी मददगार है।केला सिर्फ सेहत ही नहीं, बल्कि त्वचा के लिए भी लाभकारी होता है। केले में मौजूद मैंगनीज कोलाजन प्रोडक्शन में मदद करता है, जिससे हमारी त्वचा युवा और स्वस्थ दिखाई देती है। 

ऐसे में केले को नाश्ते में शामिल करने से न सिर्फ दिन भर एनर्जी मिलती है, बल्कि त्वचा में भी चमक आती है।शारीरिक सेहत के साथ-साथ केला मानसिक सेहत के लिए भी काफी गुणकारी होता है। केले में ट्रिप्टोफैन पाया जाता है, जो एक अमीनो एसिड जो शरीर में सेरोटोनिन के उत्पादन में मदद करता है। सेरोटोनिन एक हैप्पी हार्मोन है, जो बेहतर मूड, एकाग्रता और याददाश्त को बढ़ाता है।

NSIT
Nsmch