LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

सर्दियों में कैसे पिएं पानी सही तरीके से? जानें डॉक्टर की सलाह और शरीर को रखें हाइड्रेटेड

सर्दियों में प्यास कम लगती है, लेकिन शरीर को पानी की जरूरत उतनी ही होती है। सही मात्रा, गुनगुने पानी का महत्व और डिहाइड्रेशन से बचने के उपाय जानें डॉक्टर की खास सलाह।

सर्दियों में कैसे पिएं पानी सही तरीके से? जानें डॉक्टर की सल

सर्दियों के मौसम में ठंड के कारण प्यास कम लगती है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि शरीर को पानी की कम जरूरत होती है। शरीर को हाइड्रेटेड रखना हर मौसम में जरूरी है। यशोदा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, कौशांबी की एमडी डॉ. उपासना अरोड़ा ने सर्दियों में पानी पीने के सही तरीके और हाइड्रेशन के महत्व पर जानकारी दी है।

पानी की सही मात्रा

सर्दियों में हर व्यक्ति को दिनभर में 2.5 से 3 लीटर पानी जरूर पीना चाहिए। हालांकि, यह मात्रा उम्र, वजन और दिनभर की गतिविधियों पर निर्भर करती है। अगर आप दिनभर हीटर या ब्लोअर के सामने रहते हैं, तो आपके शरीर को और ज्यादा पानी की जरूरत हो सकती है।

गुनगुना पानी क्यों है फायदेमंद?

डॉ. उपासना का कहना है कि सर्दियों में गुनगुना पानी पीना ठंडे पानी की तुलना में अधिक लाभदायक है। गुनगुना पानी न केवल शरीर को अंदर से गर्म रखता है, बल्कि पाचन तंत्र को भी मजबूत करता है। यह कब्ज, पेट दर्द और पाचन संबंधी समस्याओं को कम करने में मदद करता है।

डिहाइड्रेशन के लक्षण पहचानें

सर्दियों में डिहाइड्रेशन के लक्षण कई बार अनदेखे रह जाते हैं। यदि आपको बार-बार सिरदर्द, चक्कर आना, त्वचा में रूखापन, या कब्ज की समस्या हो रही है, तो यह संकेत हो सकता है कि आपका शरीर डिहाइड्रेट हो रहा है।

NSIT
Nsmch

कैसे बनाए रखें सही हाइड्रेशन?

गुनगुना पानी पिएं: ठंड में ठंडा पानी पीने की बजाय हल्का गुनगुना पानी पिएं।

हर्बल टी और सूप का सेवन करें: हर्बल टी, वेजिटेबल सूप और नारियल पानी शरीर को हाइड्रेट रखते हैं।

हाइड्रेटिंग फूड्स लें: खीरा, टमाटर, संतरा और तरबूज जैसे फलों का सेवन करें।

प्यास न लगे तब भी पानी पिएं: ठंड में प्यास कम लगती है, लेकिन शरीर को पानी की आवश्यकता होती है।

डिहाइड्रेशन से बचने के लिए टिप्स

ठंड में बाहर निकलते समय हमेशा एक पानी की बोतल साथ रखें।

ऑफिस या घर में हर घंटे पानी पीने की आदत डालें।

सर्दियों में चाय या कॉफी की जगह हर्बल ड्रिंक्स को प्राथमिकता दें।

Disclaimer: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी समस्या या इलाज के लिए अपने डॉक्टर से संपर्क करें। सही आदतें अपनाएं और सर्दियों में भी स्वस्थ और हाइड्रेटेड रहें।