LATEST NEWS

  • Patna Power Cut
  • पटना में आज कई इलाकों में आज घंटों गुल रहेगी बत्ती , पावर कट की परेशानी से बचने

  • Shambhu Girls Hostel
  • Shambhu Girls Hostel: नीट छात्रा मौत मामले में सीबीआई ने हाथ किए खड़े, कोर्ट में क्लोजर रिपोर्ट, न्याय

  • Earthquake: देर रात कांपी धरती, भूकंप के झटकों से कांपा उत्तर भारत, घरों से बाहर निकल कर भागने लगे लोग
  • Earthquake: देर रात कांपी धरती, भूकंप के झटकों से कांपा उत्तर भारत, घरों से बाहर निकल कर भागने

  • Bihar weather
  • Bihar Weather: बिहार के 18 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, पटना के लोगों को उमस करेगा परेशान

  • Muzaffarpur SSP Kantesh Kumar Mishra review meeting
  • MLC चुनाव व त्योहारों को लेकर मुजफ्फरपुर SSP की हाई-लेवल बैठक, सुरक्षा और ट्रैफिक का बना मास्टर प्लान!

Bihar News : बॉयफ्रेड ने शादी से किया इंकार तो प्रेमिका ने जमकर किया हाई वोल्टेज ड्रामा, कोर्ट की छत से की छलांग लगाने की कोशिश, मौके पर मची अफरा तफरी

Bihar News : बिहार में बॉयफ्रेंड के शादी के इंकार करने पर प्रेमिका में जमकर बवाल काटा. वह 100 फीट ऊँची छत पर चढ़ गयी और कूदने की कोशिश की.......पढ़िए आगे

Bihar News : बॉयफ्रेड ने शादी से किया इंकार तो प्रेमिका ने ज
प्रेमिका ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा - फोटो : NAMO NARAYAN

GOPALGANJ : गोपालगंज कोर्ट परिसर में उस वक्त अफरा तफरी मच गई। जब न्यायालय परिसर के पांचवी मंजिल पर चढ़कर एक युवती खुदकुशी करने की प्रयास करने लगी। हालांकि कोर्ट परिसर में तैनात पुलिस कर्मियों ने तत्परता से युवती को बचा लिया। घटना नगर थाना के व्यहार न्यायालय परिसर की है। युवती का नाम रंभा कुमारी है। यह विशम्भर थाना के तिवारी मटहिनिया गाँव निवासी मोती चंद साहनी की पुत्री है। 

बताया जाता है कि रंभा कुमारी का उसी के गाँव तिवारी मटहिनिया के विशाल यादव से करीब दो वर्षों से प्रेम प्रसंग था। विशाल शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाता था। लड़की जब शादी का दबाव देने लगी तो विशाल आज कोर्ट मैरिज करने के लिए गोपालगंज बुलाया था। युवती के काफी देर इंतजार करने के बाद विशाल कोर्ट परिसर में नही आया। उसका मोबाइल स्विच ऑफ था। 

Diarch GO

इस घटना के बाद युवती न्यायलय के पांच मंजिल ऊंची इमारत की छत पर चढ़कर खुदकुशी करने की कोशिश की। जिसकी वजह से कोर्ट परिसर में अफरा तफरी मच गई। न्यायालय परिसर  में तैनात पुलिस कर्मियों ने उस युवती को नीचे उतार कर उसे कस्टडी में ले लिया है। 

पुलिस युवती के बयान पर विशाल यादव के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्यवाई में जुट गई है।

गोपालगंज से नमो नारायण की रिपोर्ट