LATEST NEWS

  • Abdul Bari Siddiqui
  • राजद ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन, तेजस्वी की ज्ञानेश कुमार को हटाने सहित बिहार के लिए की बड़ी

  • Tejashwi Yadav
  • ‘ज्ञानेश कुमार लोकतंत्र के हत्यारे और महाचोर’, तेजस्वी का राज्यपाल से मिलकर बड़ा हमला, AK 47 से रोकने

  • Muzaffarpur Minor Girl
  • Instagram पर दोस्ती, फिर मिलने की जिद… मुजफ्फरपुर की नाबालिग लड़की का खौफनाक कदम, 1100 KM भागी

  • Tejashwi Yadav Detained
  • लोकभवन मार्च के दौरान तेजस्वी यादव हिरासत में, SDPO की गाड़ी में बैठाकर ले गई पुलिस, पटना में

  • Bihar Disability Motivation: पैरों से कमजोर... हिम्मत से मजबूत...नाम से भी बड़े हैं शमशेर के हौसले, दिव्यांगता को दी मात
  • Bihar Disability Motivation: पैरों से कमजोर... हिम्मत से मजबूत...नाम से भी बड़े हैं शमशेर के हौसले, दिव्यांगता को

Republic Day 2026: मिंज स्टेडियम में लहराया तिरंगा, हुकूमत-ए-हिंद का पैग़ाम, गोपालगंज ने 77वें गणतंत्र दिवस पर संविधान को किया सलाम

Republic Day 2026: गोपालगंज में 77वां गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास, गरिमा और देशभक्ति के जज़्बे के साथ मनाया गया।...

Tricolor hoisted in Ramna Maidan Bhojpur salutes in honor of
गोपालगंज ने 77वें गणतंत्र दिवस पर संविधान को किया सलाम- फोटो : reporter

Republic Day 2026: गोपालगंज में 77वां गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास, गरिमा और देशभक्ति के जज़्बे के साथ मनाया गया। शहर के ऐतिहासिक मिंज स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह ने लोकतंत्र की रूह और संविधान की ताक़त का खुला ऐलान किया। बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन मंत्री सह जिले के प्रभारी मंत्री नारायण प्रसाद ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर जनतंत्र के इस महापर्व का आग़ाज़ किया। तिरंगे के फहराते ही पूरा स्टेडियम राष्ट्रगान की गूंज और देशभक्ति के जज़्बात में डूब गया।

इस मौके पर जिला पदाधिकारी पवन कुमार सिन्हा, पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी, उप विकास आयुक्त गौरव कुमार, सदर एसडीएम अनिल कुमार, सदर एसडीपीओ प्रांजल समेत प्रशासनिक अमला, जनप्रतिनिधि और बड़ी तादाद में अवाम मौजूद रही। सुबह से ही मिंज स्टेडियम में मुल्कपरस्ती का माहौल साफ़ झलक रहा था। स्कूली छात्र-छात्राएं, एनसीसी कैडेट्स, विभिन्न विभागों के कर्मचारी और आम नागरिक तिरंगे के साये तले जमा हुए।

Diarch GO

झंडोतोलन के बाद आयोजित परेड में पुलिस बल, होमगार्ड, एनसीसी और स्काउट-गाइड की टुकड़ियों ने शानदार मार्च पास्ट कर सलामी दी। अनुशासन और एकता की यह झलक लोकतंत्र की मजबूती का पैग़ाम देती नज़र आई। मैदान को तिरंगे और रंग-बिरंगी सजावट से इस क़दर सजाया गया था कि हर कोना देशभक्ति के रंग में रंगा दिखा।

अपने ख़िताब में प्रभारी मंत्री नारायण प्रसाद ने बिहार सरकार की नीतियों और उपलब्धियों का ज़िक्र करते हुए कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, आपदा प्रबंधन, महिला सशक्तिकरण, कृषि और बुनियादी ढांचे के विकास में सरकार लगातार मज़बूत क़दम उठा रही है। उन्होंने कहा कि गोपालगंज विकास के नये मुक़ाम की ओर बढ़ रहा है, जिसमें प्रशासन और जनता की साझी मेहनत शामिल है।

NSIT
Nsmch

समारोह के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले कई अधिकारियों और कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मंत्री ने कहा कि ऐसे एहतिराफ़ से कर्मियों का हौसला बुलंद होता है और वे जनता की ख़िदमत में और बेहतर काम करने के लिए प्रेरित होते हैं। पूरे आयोजन के दौरान “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों ने माहौल को जोशीला बनाए रखा। कुल मिलाकर गोपालगंज में गणतंत्र दिवस का यह जश्न अनुशासन, उत्साह और संविधान के प्रति अटूट आस्था का प्रतीक बनकर उभरा।

रिपोर्ट- नमोनारायण मिश्रा