LATEST NEWS

  • कैमूर का चर्चित राजा हत्याकांड: बेल पर बाहर आए आरोपियों पर पीड़ित परिवार को धमकी देने का आरोप, परिजनों ने डीएसपी से लगाई गुहार
  • कैमूर का चर्चित राजा हत्याकांड: बेल पर बाहर आए आरोपियों पर पीड़ित परिवार को धमकी देने का आरोप,

  • सुपौल परियोजना बालिका उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक निलंबित, अनधिकृत अनुपस्थिति समेत फर्जी उपस्थिति दर्ज कराने का गंभीर आरोप
  • सुपौल परियोजना बालिका उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक निलंबित, अनधिकृत अनुपस्थिति समेत फर्जी उपस्थिति दर्ज कराने का गंभीर आरोप

  • Cyber Crime Retired Engineer Patna
  • Digital Arrest Patna: पटना में साइबर अपराधियों का बड़ा खेल,रिटायर्ड इंजीनियर से आरटीजीएस के जरिए ठगे 33.83 लाख

  •  Food Safety Raid in Bansi Vihar Restaurant Patna
  • Patna Food Safety Raid: पटना के प्रसिद्ध 'बंसी विहार रेस्तरां' पर खाद्य सुरक्षा विभाग का एक्शन,पाई गईं गंभीर

  • किशोरी से छेड़खानी व वीडियो वायरल मामले मे पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के अंदर 2 आरोपी को दबोचा
  • किशोरी से छेड़खानी व वीडियो वायरल मामले मे पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के अंदर 2 आरोपी

थावे दुर्गा मंदिर में सोने का मुकुट लगाएंगे विधायक, मंदिर में चोरी के बाद की घोषणा

थावे दुर्गा मंदिर में सोने का मुकुट लगाएंगे विधायक, मंदिर मे

Gopalganj   :- गोपालगंज से इस वक्त एक बड़ी और सकारात्मक खबर सामने आ रही है। प्रसिद्ध थावे दुर्गा मंदिर में हुई चोरी की घटना के बाद अब आस्था और श्रद्धा से जुड़ी एक बड़ी पहल देखने को मिली है। जदयू विधायक अमरेन्द्र कुमार पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय ने अपने पूरे परिवार के साथ मां थावे भवानी को सोने का मुकुट अर्पित करने का निर्णय लिया है। 

दरअसल, थावे दुर्गा मंदिर में हाल ही में हुई चोरी की घटना से जहां श्रद्धालुओं में आक्रोश और दुख है, वहीं इस घटना से आहत पांडेय परिवार ने आस्था के साथ एक प्रेरणादायक कदम उठाया है। विधायक पप्पू पांडेय ने तय किया है कि वह मां थावे भवानी को नया सोने का मुकुट भेंट करेंगे, ताकि श्रद्धालुओं की आस्था और विश्वास को मजबूती मिल सके। 

Diarch GO

जानकारी के अनुसार, 22 दिसंबर, सोमवार की सुबह 10 बजे थावे दुर्गा मंदिर परिसर में पांडेय परिवार द्वारा विधिवत रूप से मां को सोने का मुकुट अर्पित किया जाएगा। इस दौरान पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान भी संपन्न होगा। विधायक पप्पू पांडेय ने कहा है कि थावे दुर्गा मंदिर सिर्फ एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। 

NSIT
Nsmch

चोरी की घटना से आहत होकर उन्होंने यह निर्णय लिया, ताकि श्रद्धालुओं के मन में यह संदेश जाए कि मां की महिमा और श्रद्धा किसी भी घटना से कम नहीं हो सकती। 

बहरहाल, थावे दुर्गा मंदिर चोरी की घटना के बाद जहां पुलिस जांच में जुटी हुई है, वहीं विधायक पप्पू पांडेय और उनके परिवार की यह पहल आस्था, श्रद्धा और विश्वास का एक मजबूत संदेश दे रही है।

Report  :- NAMO NARAYAN MISHRA/ GOPALGANJ