LATEST NEWS

  • Nawada Jeweller Robbed Firing
  • Bihar Crime: ज्वेलर्स कारोबारी पर अपराधियों ने की फायरिंग, कान के पास से निकली गोली, बैग लूट कर

  • Bihar Road Accident:  बालू लदे ट्रैक्टर का कहर, ई-रिक्शा में मारी टक्कर, बुजुर्ग की दर्दनाक मौत
  • Bihar Road Accident: बालू लदे ट्रैक्टर का कहर, ई-रिक्शा में मारी टक्कर, बुजुर्ग की दर्दनाक मौत

  • Mahagathbandhan:
  • Mahagathbandhan: चुनाव आयोग के खिलाफ सड़क पर उतरेगा महागठबंधन,सभी जिला मुख्यालयों पर एकदिवसीय धरना

  • Bihar Cricket Team
  • Bihar Cricket Team: बिहार क्रिकेट का नया टैलेंट दिखाएगा दम, Vinoo Mankad Trophy के पहले दो मैचों

  • Samrat Govt Seeks Report on Delayed Development Schemes in Bihar
  • Bihar Government: सम्राट सरकार का सख्त तेवर, विधायक निधि की योजनाओं पर गिरी गाज, अब पूरे बिहार से

Bihar News : गोपालगंज के सरकारी स्कूल में कथित भूमिदाता की दबंगई, छात्र को पीटा और कमरों में जड़ा ताला, विभाग के साथ पुलिस जांच में जुटी

Bihar News : गोपालगंज के थावे प्रखंड स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय प्यारेपुर में कथित भूमिदाता पर विद्यालय परिसर में घुसकर एक छात्र की पिटाई करने का आरोप लगा है....पढ़िए आगे

Bihar News : गोपालगंज के सरकारी स्कूल में  कथित भूमिदाता की
कथित भूमिदाता की दबंगई - फोटो : NAMO NARAYAN

GOPALGANJ : गोपालगंज में सरकारी स्कूल के अंदर दबंगई का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। शिक्षा मंत्री के गृह जिले के थावे प्रखंड स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय प्यारेपुर में कथित भूमिदाता पर विद्यालय परिसर में घुसकर एक छात्र की पिटाई करने का आरोप लगा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इतना ही नहीं, विद्यालय के दो कमरों में ताला लगाए जाने का भी आरोप है, जिससे स्कूल का संचालन प्रभावित हुआ। मामले की जानकारी मिलते ही शिक्षा विभाग ने जांच शुरू कर दी है और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

मामला थावे प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय प्यारेपुर का है। जानकारी के अनुसार, कथित भूमिदाता विद्यालय परिसर में पहुंचा और किसी विवाद को लेकर एक छात्र के साथ मारपीट कर दी। इस दौरान मौजूद लोगों ने पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद अभिभावकों और स्थानीय लोगों में आक्रोश का माहौल है तथा स्कूलों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं।

Diarch GO

आरोप यह भी है कि घटना के बाद विद्यालय के दो कमरों में ताला लगा दिया गया, जिससे पठन-पाठन बाधित हुआ। सूचना मिलने पर विद्यालय प्रशासन ने तत्काल डायल-112 पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है और पुलिस के साथ-साथ शिक्षा विभाग भी अपने स्तर से तथ्य जुटाने में लगा है।

इस मामले पर जिला शिक्षा पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार पांडे ने बताया कि घटना उनके संज्ञान में आ चुकी है। उन्होंने संबंधित प्रधानाध्यापक को कथित आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश दिया है। डीईओ ने बताया कि प्रधानाध्यापक ने डायल-112 पुलिस को सूचना दी थी, जिसके बाद पुलिस विद्यालय पहुंची थी। वहीं विद्यालय के दो कमरों में ताला लगाए जाने की घटना की जांच के लिए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि जांच प्रतिवेदन शीघ्र प्राप्त होने की उम्मीद है और रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

NSIT
Nsmch

सरकारी विद्यालय में छात्र की कथित पिटाई और विद्यालय के कमरों में ताला लगाए जाने की घटना ने शिक्षा व्यवस्था और विद्यालयों की सुरक्षा पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल शिक्षा विभाग जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे घटनाक्रम की वास्तविक तस्वीर साफ होगी और दोषियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

नमो नारायण की रिपोर्ट