LATEST NEWS

  • Muzaffarpur Minor Girl
  • Instagram पर दोस्ती, फिर मिलने की जिद… मुजफ्फरपुर की नाबालिग लड़की का खौफनाक कदम, 1100 KM भागी

  • Tejashwi Yadav Detained
  • लोकभवन मार्च के दौरान तेजस्वी यादव हिरासत में, SDPO की गाड़ी में बैठाकर ले गई पुलिस, पटना में

  • Bihar Disability Motivation: पैरों से कमजोर... हिम्मत से मजबूत...नाम से भी बड़े हैं शमशेर के हौसले, दिव्यांगता को दी मात
  • Bihar Disability Motivation: पैरों से कमजोर... हिम्मत से मजबूत...नाम से भी बड़े हैं शमशेर के हौसले, दिव्यांगता को

  •  Bribe Video Viral
  • Bihar Crime: बिहार में सर्वे के नाम पर रिश्वत के खेल का हुआ खुलासा, पैसे लेते VIDEO वायरल

  • Muzaffarpur Minor Murder Case
  • Bihar Crime:नवयुवक की हत्या का खुलासा, प्रेमिका समेत माता-पिता गिरफ्तार

थावे मंदिर चोरी: पुलिस ने जारी किया फरार आरोपी का फोटो और एसपी ने नंबर जारी कर जनता से माँगा सहयोग

Thawe Temple Theft Case: गोपालगंज पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि शरीफ आलम कहीं भी दिखाई दे, तो तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दें. इसके लिए पुलिस एसपी अवधेश दीक्षित का मोबाइल नंबर 9031827259 भी दिया गया है.

थावे मंदिर चोरी: पुलिस ने जारी किया फरार आरोपी का फोटो और एस
थावे मंदिर चोरी: पुलिस ने जारी किया फरार आरोपी का फोटो और एसपी ने नंबर जारी कर जनता से माँगा सहयोग - फोटो : NEWS 4 NATION

बिहार के सुप्रसिद्ध सिद्धपीठ थावे दुर्गा मंदिर में आभूषण चोरी मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पकड़े गए अपराधी इजमामूल आलम से पूछताछ के आधार पर उसके साथी शरीफ आलम की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को संदेह है कि माता के चोरी हुए बहुमूल्य आभूषणों, जिसमें सोने का मुकुट, हार और छतरी शामिल है, का बड़ा हिस्सा अभी भी शरीफ आलम के पास ही छिपा हुआ है।

फरार अपराधी शरीफ आलम की पहचान और फोटो जारी

गोपालगंज पुलिस ने फरार आरोपी शरीफ आलम का फोटो जारी कर जनता से सहयोग मांगा है। वह नगर थाना क्षेत्र के अरार मोहल्ला (वार्ड संख्या-28) का निवासी है और गुलाब साईं का बेटा है। पुलिस के अनुसार, शरीफ लंबे समय से चोरी की वारदातों में शामिल गिरोह का सक्रिय सदस्य रहा है। उसे पकड़ने के लिए बिहार एसटीएफ और गोपालगंज पुलिस की विशेष जांच टीम (SIT) द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है।

Diarch GO

जनता से अपील: एसपी ने जारी किया अपना निजी नंबर

पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने आम जनता से अपील की है कि यदि आरोपी शरीफ आलम कहीं भी दिखाई दे, तो तुरंत इसकी जानकारी दें। इसके लिए एसपी ने अपना मोबाइल नंबर 9031827259 सार्वजनिक किया है। पुलिस ने यह भी आश्वासन दिया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम और पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी। सीमावर्ती इलाकों में भी पुलिस को अलर्ट पर रखा गया है ताकि आरोपी राज्य से बाहर न भाग सके।

मुठभेड़ में इजमामूल की गिरफ्तारी से खुले कई राज

इससे पहले, थावे थाना क्षेत्र में हुई एक पुलिस मुठभेड़ के दौरान अपराधी इजमामूल आलम को गिरफ्तार किया गया था। इस एनकाउंटर में इजमामूल के पैर में गोली लगी थी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने उसके पास से चोरी किए गए सोने के मुकुट का एक हिस्सा बरामद किया है। इजमामूल से मिली अहम जानकारियों के बाद अब पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही पूरे आभूषण बरामद कर लिए जाएंगे।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट - नमो नारायण मिश्र