LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज में गलत रिपोर्ट देना अंचलाधिकारियों को पड़ा महंगा, डीएम ने दो पर दो-दो हज़ार का लगाया जुर्माना
  • Bihar News : गोपालगंज में गलत रिपोर्ट देना अंचलाधिकारियों को पड़ा महंगा, डीएम ने दो पर दो-दो हज़ार

  • Banka Lightning Strike woman death
  • वज्रपात से जीविका दीदी की दर्दनाक मौत,10 महीने पहले पिता और अब मां का साया उठा,दो मासूम बच्चे

  • 9 साल पुराने दहेज हत्या मामले में पति, सास और ससुर दोषी करार, 14 अक्टूबर को सजा के बिंदु पर होगी सुनवाई
  • 9 साल पुराने दहेज हत्या मामले में पति, सास और ससुर दोषी करार, 14 अक्टूबर को सजा के

  • Araria fake currency ward member arrested
  • अररिया में जाली नोटों के काले कारोबार का खुलासा! पंचायत का वार्ड सदस्य ही निकला सरगना

  • Bihar News : गया रेलवे स्टेशन पर RPF की तत्परता से बचा दिव्यांग यात्री, चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान गिरा, ASI ने दौड़कर बचाई जान
  • Bihar News : गया रेलवे स्टेशन पर RPF की तत्परता से बचा दिव्यांग यात्री, चलती ट्रेन में चढ़ने

रेलवे का यात्रियों को बड़ा तोहफा, ताप्ती गंगा एक्सप्रेस से जुडी मांग पूरी, बिहार के इस स्टेशन को बड़ा फायदा

गोपालगंज जिले के दीघवा दुबौली रेलवे स्टेशन पर अब सूरत-थावे ताप्ती गंगा एक्सप्रेस का ठहराव होगा। रेलवे प्रशासन ने प्रायोगिक आधार पर इस ट्रेन को स्टेशन पर दो मिनट का स्टॉपेज देने की मंजूरी दी है

Tapti Ganga Express
Tapti Ganga Express - फोटो : news4nation

Bihar News : गोपालगंज वासियों के लिए रेलवे की ओर से बड़ी खुशखबरी आई है। लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए पूर्वोत्तर रेलवे ने सूरत-थावे ताप्ती गंगा एक्सप्रेस का ठहराव अब दीघवा दुबौली रेलवे स्टेशन पर भी देने का फैसला किया है। इस निर्णय से बैकुंठपुर, सिधवलिया और आसपास के क्षेत्रों के हजारों यात्रियों, प्रवासी मजदूरों और व्यापारियों को बड़ी राहत मिलेगी। अब सूरत जाने के लिए उन्हें दूर के स्टेशनों का सहारा नहीं लेना पड़ेगा। रेलवे ने ट्रेन के ठहराव का समय भी जारी कर दिया है।

गोपालगंज जिले के दीघवा दुबौली रेलवे स्टेशन पर अब सूरत-थावे ताप्ती गंगा एक्सप्रेस का ठहराव होगा। रेलवे प्रशासन ने प्रायोगिक आधार पर इस ट्रेन को स्टेशन पर दो मिनट का स्टॉपेज देने की मंजूरी दी है। वर्षों से स्थानीय लोग और जनप्रतिनिधि इस मांग को उठा रहे थे, जिसे अब मंजूरी मिल गई है।

Diarch GO

इस फैसले से बैकुंठपुर, सिधवलिया और आसपास के ग्रामीण इलाकों के लोगों को सबसे अधिक फायदा होगा। बड़ी संख्या में लोग रोजगार, व्यवसाय और कपड़ा कारोबार के सिलसिले में गुजरात के सूरत शहर में रहते हैं। अब उन्हें ट्रेन पकड़ने के लिए थावे, छपरा या अन्य स्टेशनों तक नहीं जाना पड़ेगा।

रेलवे द्वारा जारी समय-सारणी के अनुसार, सूरत से थावे जाने वाली 19045 ताप्ती गंगा एक्सप्रेस शाम 7 बजकर 20 मिनट पर दीघवा दुबौली स्टेशन पहुंचेगी और दो मिनट के ठहराव के बाद 7 बजकर 22 मिनट पर थावे के लिए रवाना होगी। वहीं 19046 ताप्ती गंगा एक्सप्रेस थावे से सूरत जाते समय सुबह 6 बजकर 28 मिनट पर स्टेशन पहुंचेगी और 6 बजकर 30 मिनट पर आगे की यात्रा के लिए रवाना हो जाएगी।

NSIT
Nsmch

रेलवे के इस फैसले से न सिर्फ यात्रियों की सुविधा बढ़ेगी, बल्कि क्षेत्र के व्यापार और आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे गोपालगंज के लिए बड़ी सौगात बताया है। दीघवा दुबौली स्टेशन पर ताप्ती गंगा एक्सप्रेस के ठहराव से अब गोपालगंज के हजारों यात्रियों को सूरत जाने के लिए सीधी और सुविधाजनक रेल सेवा मिल सकेगी।

नमो नारायण मिश्रा की रिपोर्ट