LATEST NEWS

  • Bihar Weather: बिहार में बदल गया मौसम का मिजाज,सुबह-शाम गुलाबी ठंड, दोपहर में सताएगी धूप
  • Bihar Weather: बिहार में बदल गया मौसम का मिजाज,सुबह-शाम गुलाबी ठंड, दोपहर में सताएगी धूप

  • Maa Siddhidatri
  • Mahanavami 2026: अष्टसिद्धि और नवधा भक्ति की प्रदात्री माँ सिद्धिदात्री का पढ़िए महात्म्य, ये हैं महानवमी का परम

  • औरंगाबाद दौरे पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश: देव सूर्य मंदिर में की पूजा-अर्चना, पंचायत चुनाव को लेकर दिया बड़ा बयान
  • औरंगाबाद दौरे पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश: देव सूर्य मंदिर में की पूजा-अर्चना, पंचायत चुनाव को

  • हथियार के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचा था अपराधी : पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस बरामद
  • हथियार के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचा था अपराधी : पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल और

  • Muzaffarpur police arrest criminal pistol
  • Muzaffarpur News: दुर्गा पूजा मेले में बड़ी वारदात की फिराक में था अपराधी, पिस्टल और कारतूस के साथ

एसपी की अनूठी पहल: रेलवे स्टेशन से बस स्टैंड तक रात्रि बस सेवा शुरू, देर रात सफर करने वाले यात्रियों को मिलेगी सुरक्षा और राहत

एसपी की अनूठी पहल: रेलवे स्टेशन से बस स्टैंड तक रात्रि बस से
एसपी की पहल पर रेलवे स्टेशन से बस स्टैंड तक रात्रि बस सेवा शुरू- फोटो : नमो नारायण मिश्रा

Gopalganj : जिले के पुलिस अधीक्षक (SP) विनय तिवारी की एक सराहनीय पहल के तहत जिले में रात के समय सफर करने वाले यात्रियों के लिए विशेष रात्रि बस सेवा का संचालन शुरू कर दिया गया है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य देर रात ट्रेन से गोपालगंज पहुंचने वाले यात्रियों, विशेषकर महिलाओं, बच्चों और अकेले यात्रा करने वाले लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराना है।


प्रमुख रेलवे स्टेशनों और बस स्टैंड को जोड़ेगा रूट

गोपालगंज पुलिस लाइन की यह बस गोपालगंज बस स्टैंड से रवाना होकर गोपालगंज रेलवे स्टेशन और थावे रेलवे स्टेशन से होते हुए मीरगंज रेलवे स्टेशन तक जाएगी। इस रात्रि सेवा की पूरी समय-सारणी प्रमुख ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान के समय को ध्यान में रखकर तैयार की गई है, जिससे यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए रातभर भटकना न पड़े।


पुलिसकर्मियों की मौजूदगी और पेट्रोलिंग से पुख्ता होगी सुरक्षा

अक्टूबर से लंबी होने वाली रातों और ठंड के मौसम को देखते हुए शुरू की गई इस सेवा में सुरक्षा का विशेष प्रबंध किया गया है। बसों के भीतर पुलिसकर्मियों की तैनाती रहेगी और पुलिस पेट्रोलिंग टीम लगातार यात्रियों की सुरक्षा पर नजर रखेगी, जिससे रात के वक्त सुनसान रास्तों पर नशाखुरानी और सामान चोरी जैसी वारदातों के खतरे को प्रभावी ढंग से टाला जा सके।


वाहनों की फिटनेस जांच और ओवरलोडिंग पर सख्त रोक

यात्रियों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए बसों की फिटनेस, ब्रेक, लाइट और टायरों की नियमित जांच की जा रही है। साथ ही, बसों में किसी भी प्रकार की ओवरलोडिंग पर पूरी तरह रोक रहेगी और पुलिस तथा परिवहन विभाग संयुक्त रूप से इस पूरी व्यवस्था की कड़ी निगरानी कर रहे हैं।


एसपी ने दी जानकारी, त्योहारों के सीजन में यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

NSIT
Nsmch

एसपी विनय तिवारी ने बताया कि यह बस किसी एक यात्री के हिसाब से नहीं बल्कि तय रूट के अनुसार संचालित होगी और रास्ते में आने वाले प्रमुख स्थानों को कवर करेगी। त्योहारी सीजन और देर रात यात्रा करने वाले आम नागरिकों के लिए गोपालगंज पुलिस की यह जनहितैषी पहल एक सुरक्षित और सुविधाजनक माध्यम साबित होगी।

नमो नारायण मिश्रा की रिपोर्ट