LATEST NEWS

  • Chhath Rush Train
  • Bihar Train Ticket: त्योहार पर घर लौटना हुआ मुश्किल, ट्रेन में नो रुम, फ्लाइट का किराया 3

  • Vaishali STF Team Attacked
  • Bihar Crime: बिहार में STF पर भीड़ ने किया हमला, 4 जवान घायल, हथियार छीनने की कोशिश,फायरिंग

  • Bihar BJP
  • Bihar BJP: पटना में आज BJP का शक्ति प्रदर्शन, सुबह मोदी का डिजिटल संबोधन, शाम को गांधी मैदान

  • Sheohar DM
  • Bihar News: शिवहर में DM प्रतिभा रानी का नो इफ-बट अंदाज, शिविर में ऑन द स्पॉट फैसला,अफसरों की

  • Bihar LPG News: बिहार में 34 लाख LPG कनेक्शन को कर दिया गया ब्लॉक, 2 करोड़ लोगों की रसोई पर संकट, जानें कैसे खुलेगा गैस कनेक्शन
  • Bihar LPG News: बिहार में 34 लाख LPG कनेक्शन को कर दिया गया ब्लॉक, 2 करोड़ लोगों की

Bihar News: पेड़ से लटके मिले युवक के शव से सनसनी, संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस की जांच कई एंगल पर

Bihar News:एक पेड़ से लटका अधेड़ उम्र के युवक का शव बरामद हुआ। पेड़ पर लटकती लाश ने इलाके में दहशत फैला दी...

 stirred by death
पेड़ से लटके मिले युवक के शव से सनसनी- फोटो : reporter

Bihar News:गोपालगंज के महम्मदपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब ओवरब्रिज के पास चवर इलाके में एक पेड़ से लटका अधेड़ उम्र के युवक का शव बरामद हुआ। पेड़ पर लटकती लाश ने इलाके में दहशत फैला दी, वहीं पुलिस महकमे को भी सक्रिय कर दिया।

शव की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है, लेकिन उम्र लगभग 40 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। सूचना मिलते ही महम्मदपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेज दिया गया।

Diarch GO

सदर एसडीपीओ राजेश कुमार के अनुसार, शव की हालत और घटनास्थल की स्थिति को देखकर यह मामला आत्महत्या का नहीं बल्कि संदिग्ध हालात में हुई मौत का प्रतीत होता है। इसलिए हत्या की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

पुलिस ने मौके से सबूत जुटाने शुरू कर दिए हैं और स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। मृतक की पहचान और मौत की असल वजह सामने लाने के लिए पुलिस ने जांच को प्राथमिकता पर रखा है।

NSIT
Nsmch

फिलहाल, इलाके में डर और आशंका का माहौल है, लोग न सिर्फ मृतक की पहचान को लेकर परेशान हैं बल्कि यह जानने को भी बेचैन हैं कि आखिर इस मौत के पीछे की असली कहानी क्या है।

रिपोर्ट- नमो नारायण मिश्र