LATEST NEWS

  • India Retail Inflation Rises
  • 23 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंची महंगाई, खाने-पीने की कीमतों ने तोड़े रिकॉर्ड... त्योहारों में बड़ा झटका

  • Bihar Durga Puja 2026:बिहार में दिखेगी दक्षिण भारत के प्रसिद्ध रामेश्वरम् मंदिर की झलक, 40 हजार बांस से निर्माण, खर्च होंगे इतने करोड़ रुपये
  • Bihar Durga Puja 2026:बिहार में दिखेगी दक्षिण भारत के प्रसिद्ध रामेश्वरम् मंदिर की झलक, 40 हजार बांस से

  • Regional air connectivity from Chhapra
  • Bihar news: छपरा से क्षेत्रीय हवाई संपर्क को मिलेगी नई उड़ान, इन पांच जिलों में बनेंगे एयरपोर्ट

  • Patna SIR Protest
  • ‘समोसा जाएगा तेल में, ज्ञानू को भेजो जेल में', SIR के विरोध में लोकभवन मार्च में बवाल, पुलिस

  • Patna High Court
  • Patna High Court: आठ साल पुरानी विभागीय कार्रवाई पर अदालत का करारा प्रहार, रिटायर्ड अफसर को हाईकोर्ट से

Gopalganj Scooter Blast :प्रचंड गर्मी में आग का गोला बनी स्कूटी, बीच सड़क पर हुआ ब्लॉस्ट, दो झुलसे

Gopalganj Scooter Blast :तेज धमाके की आवाज के साथ स्कूटी अचानक चलती सड़क पर ब्लास्ट हो गई। ब्लास्ट के दौरान स्कूटी पर सवार दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए...

 Scooter Blast
प्रचंड गर्मी में आग का गोला बनी स्कूटी- फोटो : Reporter

Gopalganj Scooter Blast : गोपालगंज  जिले के थावे थाना क्षेत्र स्थित वृंदावन गांव के समीप एनएच-531 पर उस समय अफरातफरी मच गई जब चलती स्कूटी में जोरदार विस्फोट हो गया। इस हादसे में स्कूटी सवार दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जबकि विस्फोट की चिंगारी से पास की दो झोपड़ियों में भीषण आग लग गई।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि स्कूटी पर संभवतः पटाखा या बारूद का अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा था। विस्फोट इतना तीव्र था कि आसपास के लोग धमाके की आवाज से सहम गए। स्कूटी सवार दोनों झुलसे लोगों को तुरंत सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Diarch GO

धमाके से उठी चिंगारी से पास की दो झोपड़ियों में आग लग गई। स्थानीय लोगों और दमकल विभाग की सहायता से आग पर काबू पाया गया, लेकिन दोनों झोपड़ियां पूरी तरह जलकर राख हो गईं। हादसे के बाद एनएच-531 पर वाहनों की आवाजाही कुछ समय के लिए पूरी तरह बाधित रही।

सूचना मिलते ही थावे थाना पुलिस और अंचल पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा भी किया, जिसे प्रशासन के मुआवजा दिलाने के आश्वासन के बाद शांत कराया गया।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- नमो नारायण मिश्रा