LATEST NEWS

  • मंत्री संजय सिंह ने पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह से की मुलाकात, पूर्व केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान की पुण्यतिथि कार्यक्रम में शामिल होने का दिया न्योता
  • मंत्री संजय सिंह ने पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह से की मुलाकात, पूर्व केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान की

  • शॉर्ट सर्किट से भीषण अगलगी में 4 घर जलकर राख : लाखों की संपत्ति का नुकसान, 1 व्यक्ति झुलसा 3 मवेशियों की जलकर मौत
  • शॉर्ट सर्किट से भीषण अगलगी में 4 घर जलकर राख : लाखों की संपत्ति का नुकसान, 1 व्यक्ति

  • Patna Saguna More Traffic Update
  • Patna Traffic Update: सगुना मोड़ पर यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने को लेकर पुलिस ब्रीफिंग,DSP ने दिए कड़े निर्देश

  • प्रशांत किशोर का एनडीए सरकार पर बड़ा हमला : 'जनता बाढ़ से परेशान, सरकार विकसित भारत के नाम पर दीया जला रही
  • प्रशांत किशोर का एनडीए सरकार पर बड़ा हमला : 'जनता बाढ़ से परेशान, सरकार विकसित भारत के नाम

  • 72nd BPSC
  • 72वीं BPSC परीक्षा फिर टली, 25 अक्टूबर को होने वाली PT परीक्षा स्थगित ! 1,189 पदों पर होनी

bihar Politics - जनसुराज में टिकट नहीं बिकता, राहुल गांधी को सिर्फ तेजस्वी की चिंता, बिहार की जनता की नहीं, प्रशांत किशोर का बड़ा आरोप

bihar Politics - प्रशांत किशोर ने साफ कर दिया है कि उनकी पार्टी चुनाव में टिकट बेचकर अपने उम्मीदवार खड़े नहीं करेगी।

bihar Politics - जनसुराज में टिकट नहीं बिकता, राहुल गांधी को
पीके का ऐलान जनसुराज में टिकट नहीं बिकेगा- फोटो : नरोत्तम कुमार

Gopalganj - जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर अपनी बिहार बदलाव यात्रा के क्रम में आज गोपालगंज के हथुआ विधानसभा में ‘बिहार बदलाव जनसभा’ करने पहुंचे। सबेया एयरपोर्ट मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करने के बाद उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए राहुल गांधी के उस बयान पर पलटवार किया जिसमें उन्होंने कहा है कि प्रशांत किशोर उनके फोकस में नहीं हैं। प्रशांत किशोर ने तंज भरे अंदाज में कहा कि राहुल गांधी बहुत बड़े आदमी हैं। उनके फोकस में बिहार का युवा नहीं, बल्कि देश और मोदी हैं। हमलोगों को बिहार से मतलब है। राहुल गांधी प्रधानमंत्री के परिवार से हैं, प्रधानमंत्री के बेटे हैं। उनके फोकस में प्रशांत किशोर या बिहार कैसे आएगा! उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को बिहार के युवाओं से मतलब नहीं है। उनको लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव से मतलब है। लेकिन प्रशांत किशोर को बिहार के युवाओं से मतलब है। बिहार से पलायन बंद होना चाहिए, इससे मतलब है।

वहीं जन सुराज पार्टी से टिकट दिए जाने की प्रक्रिया से संबंधित सवाल पर प्रशांत किशोर ने कहा कि उम्मीदवारी के आवेदन के लिए 21 हजार रुपये की फीस है। इसमें कोई बड़ी बात नहीं है। फिर जनता जिसे चुनेगी, वो उम्मीदवार बनेगा। यह कोई राजद, भाजपा या कांग्रेस नहीं है कि जहां टिकट बिकता है। यहां जनता चुनेगी कि किसे जन सुराज का उम्मीदवार बनाना है। प्रशांत किशोर ने गोपालगंज की जनता से बड़ा वादा करते हुए कहा-दिसंबर 2025 से बुजुर्गों को 2000 रुपये मासिक पेंशन, बच्चों को निजी स्कूलों में मुफ्त शिक्षा और युवाओं को बिहार में ही 10-12 हजार रुपये का रोजगार मिलने लगेगा

Diarch GO

इससे पहले प्रशांत किशोर ने हथुआ में जनता से बड़ा वादा करते हुए कहा कि दिसंबर 2025 से 60 साल से अधिक उम्र के हर पुरुष और महिला को 2000 रुपये मासिक पेंशन दी जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने बड़ा ऐलान किया कि जब तक सरकारी विद्यालयों में सुधार नहीं हो जाएगा, तब तक आप अपने 15 साल से कम उम्र के बच्चों को निजी स्कूलों में पढ़ाएं और उनकी फीस सरकार भरेगी ताकि गरीब का बच्चा भी अंग्रेजी मीडियम स्कूल में पढ़ सके। इसके अलावा प्रशांत किशोर ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि इस साल बिहार की बदहाली की आखिरी दिवाली और छठ होगी। छठ के बाद गोपालगंज के युवाओं को 10-12 हजार रुपये की मजदूरी करने के लिए अपना घर-परिवार छोड़कर नहीं जाना पड़ेगा। बिहार भर के ऐसे 50 लाख युवाओं को वापस बुलाकर उन्हें यहीं 10-12 हजार रुपये का रोजगार दे दिया जाएगा।

बेतिया में किया जनता को संबोधित

बिहार बदलाव यात्रा के क्रम में गुरुवार की शाम जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने बेतिया के चनपटिया के कुड़ियाकोठी में हजारों की संख्या मे उपस्थित लोगो को संबोधित किया। इस दौरान प्रशांत किशोर ने अपनी भाषण की शुरुआत भोजपुरी में की। उन्होंने लालू प्रसाद पर सिधे हमला कर बोले की लालू जी अपने नौवीं फेल बेटे को सीएम यानी बिहार के राजा बनाना चाहते हैं, जबकि बिहार के बच्चे मैट्रिक इंटर कर कमाने के लिए गुजरात-महाराष्ट्र जा रहे। 

NSIT
Nsmch

चनपटिया की जनता से वादा करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि जनसुराज की व्यवस्था बनी तो बुजुर्गों को 2000 रुपये मासिक पेंशन एवं बच्चों को निजी स्कूलों में मुफ्त शिक्षा मिलेगा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी बिहार के लोगों का वोट लेकर गुजरात में फैक्ट्री लगवा रहे हैं।व्यवस्था बदली तो चनपटिया में दशकों से बंद चीनी मिल को भी चालू कराने का प्रयास किया जाएगा।आपके बच्चे गुजरात जाकर उन्हीं फैक्ट्रियों में 10-12 हजार रुपये के लिए मजदूरी कर रहे हैं। यहां डबल इंजन सरकार के बावजूद बच्चों के शरीर पर सूती कपड़ा और पैरों में चप्पल नहीं है। इस स्थिति को बदलना होगा। 

प्रशांत किशोर ने कहा कि पिछले तीन साल से बिहार के गांव-गांव घूम रहा हूं। लोग कह रहे हैं कि 56 इंच सीना के लिए मोदी को वोट दिए, लेकिन उनके अपने बच्चों का सीना 15 इंच का हो गया है। उन्होंने यह भी कहा कि चनपटिया विधानसभा की जनता ने पिछले करीब 25 साल तक सिर्फ भाजपा का ही विधायक देखा है। अब बदलाव की बारी है। प्रशांत किशोर के पहुंचने से पूर्व मशहूर गायक गोलू राजा ने अपनी गीतों से समा बांध दिया था। मंच के समीप किन्नरों की भी भीड़ दिखी। कार्यक्रम में एमएलसी अफाक अहमद, जनसुराज नेता मनीष कश्यप, राजकिशोर चौधरी, कमलेश प्रसाद, संतोष चौधरी, अर्चना बाला, नीतू शाही, गीता ठाकुर के अलावे हजारों का जनसैलाब शामिल रहा।

नरोत्तम के साथ आशीष की रिपोर्ट