LATEST NEWS

  • बिजली का करंट लगने से किसान की मौत: तीन दिन से लापता भरत चौधरी का शव खेत से हुआ बरामद, पुलिस जांच में जुटी
  • बिजली का करंट लगने से किसान की मौत: तीन दिन से लापता भरत चौधरी का शव खेत से

  • मनरेगा में बड़ा घोटाला: मोतिहारी के बंजरिया में बिना मिट्टी भराई कागजों पर मास्टर रोल भर निकाला 1 लाख से अधिक, पोर्टल पर अपलोड की घास छीलने की फोटो
  • मनरेगा में बड़ा घोटाला: मोतिहारी के बंजरिया में बिना मिट्टी भराई कागजों पर मास्टर रोल भर निकाला 1

  • Loknayak Jayaprakash Narayan Death Anniversary
  • जेपी की पुण्यतिथि विशेष: "चंद्रशेखर, तनी हमार गांव दिखा द..."1978 में जब आखिरी बार सिताब दियारा आए थे

  • Bikram Theft Case
  • पटना में भीषण चोरी: बिक्रम के दो बंद मकानों से लाखों के गहने और नकदी साफ, FSL जांच

  • Bihar Udyami Yojana
  • सीएम सम्राट ने भेजे 150 करोड़ , एक करोड़ परिवार बनेंगे उद्यमी, ‘Made in Bihar’ से बदलेगी तस्वीर

Bihar News : बिहार में नहीं थम रहा शीतलहर का सितम, इस जिले में बंद रहेंगे निजी और सरकारी स्कूल, डीएम ने जारी किया आदेश

Bihar News : बिहार में शीतलहर का सितम जारी है. इसके मद्देनजर स्कूली बच्चों की डीएम ने राहत दी है. इस जिले में स्कूलों को बंद रखने का निर्देश जारी किया गया है....पढ़िए आगे

Bihar News : बिहार में नहीं थम रहा शीतलहर का सितम, इस जिले म
स्कूल बंद - फोटो : SOCIAL MEDIA

GOPALGANJ : जिले में ठंड को लेकर एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आ रही है। जिले में लगातार बढ़ती ठंड और शीतलहर को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। बच्चों की सेहत और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए 4 जनवरी से 6 जनवरी तक जिले के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों में पढ़ाई पर रोक लगा दी गई है। दरअसल, उत्तर भारत के साथ-साथ बिहार में भी कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। सुबह और रात के समय तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। 

इसी को ध्यान में रखते हुए गोपालगंज जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाया है। जारी आदेश के अनुसार, 4 जनवरी से 6 जनवरी तक जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालय, प्री-स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में शैक्षणिक गतिविधियों पर पूर्ण रूप से रोक रहेगी। हालांकि, कक्षा 9वीं से ऊपर की कक्षाओं को आंशिक छूट दी गई है। ये कक्षाएं सुबह 10 बजे से शाम 4:30 बजे तक संचालित की जाएंगी। डीएम पवन कुमार सिन्हा द्वारा जारी आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि प्री-बोर्ड परीक्षा बोर्ड परीक्षा और परीक्षाओं से संबंधित विशेष कक्षाएं इस आदेश से पूरी तरह मुक्त रहेंगी और पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संचालित होंगी। 

Diarch GO

प्रशासन ने विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिया है कि आदेश का सख्ती से पालन किया जाए। साथ ही, अभिभावकों से भी अपील की गई है कि वे ठंड के मौसम में बच्चों को अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकालें और उनके स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। इस फैसले के बाद अभिभावकों और छात्रों ने राहत की सांस ली है। 

लोगों का कहना है कि लगातार गिरते तापमान और कोहरे के कारण छोटे बच्चों के बीमार होने का खतरा बढ़ गया था, ऐसे में प्रशासन का यह निर्णय समय पर और जरूरी कदम है। स्पष्ट है कि गोपालगंज जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और ठंड को लेकर कोई भी लापरवाही नहीं बरती जा रही। मौसम की स्थिति को देखते हुए आगे भी आवश्यकतानुसार निर्णय लिए जा सकते हैं।

NSIT
Nsmch

नमो नारायण की रिपोर्ट