LATEST NEWS

  • समुद्री शक्ति के विस्तार का शंखनाद: राजनाथ सिंह ने लॉन्च किया पहला फ्लीट सपोर्ट शिप 'सूर्य', पारंपरिक रीति से हुआ जलावतरण
  • समुद्री शक्ति के विस्तार का शंखनाद: राजनाथ सिंह ने लॉन्च किया पहला फ्लीट सपोर्ट शिप 'सूर्य', पारंपरिक रीति

  • गिरिराज सिंह का विपक्ष पर तीखा हमला: बोले—‘कौवा कान ले गया’ के भ्रम में न रहें, UCC और SIR पर साधा निशाना
  • गिरिराज सिंह का विपक्ष पर तीखा हमला: बोले—‘कौवा कान ले गया’ के भ्रम में न रहें, UCC और

  • Bihar MLC Election
  • बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, 23 अक्टूबर को मतदाताओं को मिलेगा विशेष अवकाश

  • Rakesh Tikait
  • बिहार के किसानों को मिला राकेश टिकैत का साथ, सैटेलाइट सिटी पर सम्राट सरकार को चेतावनी... महापंचायत

  • Patna Police Operation Muskaan
  • Patna Police Mobile Recovery: 'ऑपरेशन मुस्कान' के तहत 60 लाख के मोबाइल बरामद, SSP ने दी जानकारी

Bihar Police Attack: गोपालगंज में पुलिस टीम पर हमला, सब इंस्पेक्टर सहित 7 पुलिसकर्मी घायल, जानिए क्या है पूरा मामला

Bihar Police Attack: बिहार के गोपालगंज में ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इस घटना में सब इंस्पेक्टर सहित 7 पुलिसकर्मी गंभीर रुप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में तीन थानों की पुलिस तैनात है।

Police team attacked
Police team attacked - फोटो : social media

Bihar Police Attack: बिहार के गोपालगंज में एक बार फिर बिहार पुलिस पर हमला हुआ है। घटना में 7 जवान गंभीर रुप से घायल हो गए। वहीं इस मामले में करीब दो दर्जन लोगों को हिरासत में लिया गया है। पूरा मामला गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के बामों गांव का है। जहां शनिवार को पुलिस टीम पर हमला हुआ है। बताया जा रहा है कि पुलिस मारपीट की एक घटना की जांच करने पहुंची थी। वहीं पुलिस के पहुंचते ही ग्रामीणों ने ईंट और डंडों से हमला कर दिया। जिसमें सब-इंस्पेक्टर समेत 7 पुलिसकर्मी घायल हो गए। हमले में पुलिस की दो गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं।

मारपीट के पुराने विवाद ने ली हिंसक रूप

जानकारी अनुसार शनिवार को बामों गांव में दो पक्षों के बीच पुराने विवाद को लेकर झड़प हुई थी। जिसमें लक्ष्मण प्रसाद गुप्ता, भरत प्रसाद गुप्ता, राकेश कुमार और विशाल कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना की सूचना मिलने पर जब पुलिस टीम जांच के लिए गांव पहुंची। तभी भीड़ ने हमला बोल दिया। भीड़ ने पुलिस टीम पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। सिधवलिया के एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि, बामों गांव में पुलिस पर हमले की घटना को गंभीरता से लिया गया है। हमलावरों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। घायल जवानों का इलाज जारी है और दोषियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

Diarch GO

7 पुलिसकर्मी हुए घायल

इस हमले में सब इंस्पेक्टर संजय कुमार, एएसआई श्यामदेव सिंह, सिपाही विक्रमा राम, हरेन्द्र सिंह, मोहम्मद सलमगीर, नागेन्द्र सिंह, चौकीदार धर्मवीर सिंह और शंभू सिंह गंभीर रुप से घायल हो गए। घायल सभी पुलिसकर्मियों को बैकुंठपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। घटना को लेकर थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि सरकारी कार्य में बाधा डालने और पुलिस टीम पर हमले के आरोप में एफआईआर दर्ज की जा रही है। इस मामले में दो दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। साथ ही घटना में शामिल आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई है।

पुलिस टीम कर रही कैंप

घटना की गंभीरता को देखते हुए बैकुंठपुर, महम्मदपुर और सिधवलिया थाना क्षेत्र की पुलिस टीमों को गांव में तैनात किया गया है। लगातार छापेमारी की जा रही है ताकि हमलावरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके। यह पहली बार नहीं है जब बैकुंठपुर थाना क्षेत्र में पुलिस टीम पर हमला हुआ हो। तीन महीने पहले भी गंडक नदी किनारे शराब माफियाओं के खिलाफ छापेमारी के दौरान पुलिस पर हमला हुआ था। जिसमें तीन पुलिसकर्मी घायल हुए थे। बीते एक दशक में इस क्षेत्र में इस तरह की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

NSIT
Nsmch