LATEST NEWS

  • Bihar BJP
  • Bihar BJP: पटना में आज BJP का शक्ति प्रदर्शन, सुबह मोदी का डिजिटल संबोधन, शाम को गांधी मैदान

  • Sheohar DM
  • Bihar News: शिवहर में DM प्रतिभा रानी का नो इफ-बट अंदाज, शिविर में ऑन द स्पॉट फैसला,अफसरों की

  • Bihar LPG News: बिहार में 34 लाख LPG कनेक्शन को कर दिया गया ब्लॉक, 2 करोड़ लोगों की रसोई पर संकट, जानें कैसे खुलेगा गैस कनेक्शन
  • Bihar LPG News: बिहार में 34 लाख LPG कनेक्शन को कर दिया गया ब्लॉक, 2 करोड़ लोगों की

  • Bihar Land Mutation
  • Bihar Land Mutation:नहीं दुरुस्त हो पा रहा जमीन का रिकॉर्ड! जमाबंदी में खामियों की खुल रही पोल,

  • Bihar Road Construction
  • Bihar Road Construction: बिहार में बिछ रहा है सड़कों-पुलों का जाल, खर्च होंगे 21 हजार करोड़,इन जिला

Bihar News : गोपालगंज में ट्रक पर लोड 40 लाख की विदेशी शराब पुलिस ने किया जब्त, मौके से चालक को किया गिरफ्तार

Bihar News : गोपालगंज में विशेष अभियान के तहत करीब 40 से 45 लाख रुपये मूल्य की विदेशी शराब जब्त की गई है। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके के शराब तस्करों हड़कंप मच गया है.....पढ़िए आगे

Bihar News : गोपालगंज में ट्रक पर लोड 40 लाख की विदेशी शराब
शराब की बड़ी खेप बरामद - फोटो : NAMO NARAYAN

GOPALGANJ : गोपालगंज में शराब तस्करों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ों के अवैध नेटवर्क पर जोरदार प्रहार किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र में करीब 40 लाख रुपये मूल्य की विदेशी शराब जब्त की गई है। इस कार्रवाई से शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है। 

जानकारी के मुताबिक, मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के गोरौली गांव स्थित कब्रिस्तान के समीप खड़े एक संदिग्ध ट्रक की सूचना पुलिस को गुप्त रूप से मिली थी। सूचना मिलते ही मोहम्मदपुर थानाध्यक्ष टिंकू कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर छापेमारी की। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर जब उसकी तलाशी ली, तो अंदर सैकड़ों कार्टन में भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई। गिनती के दौरान ट्रक से करीब 2950 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई। 

Diarch GO

पुलिस ने मौके से ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि इस पूरे तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। शुरुआती जांच में जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 40 से 45 लाख रुपये बताई जा रही है। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए भठवां मोड़ के समीप वाहन जांच अभियान के दौरान एक लक्जरी कार से भी विदेशी शराब बरामद की। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है और वाहन मालिक एवं चालक के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस पूरे मामले को लेकर सदर एसडीपीओ-2 सिधवलिया राजेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रक को पकड़ा। ट्रक की तलाशी में भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई है। 

उन्होंने बताया कि पुलिस अब इस बात की गहन जांच कर रही है कि शराब कहां से लाई जा रही थी और इसकी सप्लाई कहां की जानी थी। साथ ही बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक की भी जांच की जा रही है ताकि पूरे तस्करी गिरोह का खुलासा किया जा सके। एसडीपीओ ने कहा कि गोपालगंज पुलिस शराब तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है और किसी भी कीमत पर अवैध कारोबार करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई को जिले में शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।

NSIT
Nsmch

नमो नारायण की रिपोर्ट