LATEST NEWS

  • Bihar BJP
  • Bihar BJP: पटना में आज BJP का शक्ति प्रदर्शन, सुबह मोदी का डिजिटल संबोधन, शाम को गांधी मैदान

  • Sheohar DM
  • Bihar News: शिवहर में DM प्रतिभा रानी का नो इफ-बट अंदाज, शिविर में ऑन द स्पॉट फैसला,अफसरों की

  • Bihar LPG News: बिहार में 34 लाख LPG कनेक्शन को कर दिया गया ब्लॉक, 2 करोड़ लोगों की रसोई पर संकट, जानें कैसे खुलेगा गैस कनेक्शन
  • Bihar LPG News: बिहार में 34 लाख LPG कनेक्शन को कर दिया गया ब्लॉक, 2 करोड़ लोगों की

  • Bihar Land Mutation
  • Bihar Land Mutation:नहीं दुरुस्त हो पा रहा जमीन का रिकॉर्ड! जमाबंदी में खामियों की खुल रही पोल,

  • Bihar Road Construction
  • Bihar Road Construction: बिहार में बिछ रहा है सड़कों-पुलों का जाल, खर्च होंगे 21 हजार करोड़,इन जिला

Bihar Crime News : बिहार से यूपी जा रही गांजा की बड़ी खेप पुलिस ने किया बरामद, मौके से तीन तस्करों को किया गिरफ्तार

Bihar Crime News : बिहार से यूपी जा रही गांजा की बड़ी खेप पुलिस ने बरामद किया है. वहीँ मौके से तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है......पढ़िए आगे

Bihar Crime News : बिहार से यूपी जा रही गांजा की बड़ी खेप पुल
गांजा की बड़ी खेप बरामद - फोटो : NAMO NARAYAN

GOPALGANJ : जिले के कुचायकोट थाना पुलिस ने गांजा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 75 किलो से अधिक गांजा के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर कुचायकोट थानाध्यक्ष दर्पण सुमन के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम द्वारा बलथरी चेकपोस्ट पर वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक संदिग्ध कार रजिस्ट्रेशन नंबर UP 54 X 5657 को रोककर तलाशी ली गई। 

तलाशी के दौरान पुलिस को भारी मात्रा में 75.800 किलोग्राम गांजा, नगद ₹4,200 रुपये, दो मोबाइल फोन तथा तस्करी में प्रयुक्त कार बरामद हुई। इसके साथ ही मौके से तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार तस्करों की पहचान शिवा सहनी, पिता - मिरखूनी सहनी, निवासी - सरस्वती कॉलोनी, भोला रानी, थाना रूद्रपुर, जिला उधमसिंह नगर (उत्तराखंड), रमेश सहनी, पिता - हदया सहनी, निवासी - सरस्वती कॉलोनी, भोला रानी, थाना रूद्रपुर, जिला उधमसिंह नगर (उत्तराखंड) एवं  शंभू कुमार सहनी, पिता - हरेन्द्र सहनी, निवासी - दरवॉ, थाना ताजपुर, जिला समस्तीपुर (बिहार) के रूप में की गयी है। 

Diarch GO

पुलिस पूछताछ में तस्करों ने स्वीकार किया है कि वे गांजा की यह बड़ी खेप मुजफ्फरपुर (बिहार) से रामपुर (उत्तर प्रदेश) ले जा रहे थे। बरामद सामान में गांजा – 75.800 किलोग्राम,  कार - 01, नगद – 4,200 रुपये एवं दो मोबाइल शामिल है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस अवैध कारोबार के पीछे और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं। 

कुचायकोट थाना की इस कार्रवाई को पुलिस की बड़ी सफलता मानी जा रही है, क्योंकि इतनी बड़ी मात्रा में गांजा की बरामदगी से तस्करी नेटवर्क को तगड़ा झटका लगा है।

NSIT
Nsmch

गोपालगंज से नमो नारायण की रिपोर्ट