Bihar News : गोपालगंज में गंडक नदी से महिला का अज्ञात शव पुलिस ने किया बरामद, AIMIM नेता ने प्रशासन को दी सूचना

Bihar News : गोपालगंज में गंडक नदी में अज्ञात शव तैरता मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव देखने में महिला का बताया जा रहा है........पढ़िए आगे

Bihar News : गोपालगंज में गंडक नदी से महिला का अज्ञात शव पुल
महिला का शव बरामद - फोटो : NAMO NARAYAN

GOPALGANJ : जिले के यादोपुर थाना क्षेत्र स्थित यादोपुर-मंगलपुर महासेतु के पास गंडक नदी में एक अज्ञात शव तैरता मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। नदी में शव देखे जाने की खबर जंगल में आग की तरह फैली और देखते ही देखते मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पानी में तैर रहा शव किसी महिला का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस और प्रशासन की ओर से अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

स्थानीय नेता ने वीडियो बनाकर प्रशासन को दी जानकारी

घटना की सूचना मिलते ही ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के स्थानीय नेता अनस सलाम भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने गंडक नदी में तैर रहे अज्ञात शव का वीडियो बनाकर तुरंत जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को भेजा और मामले की त्वरित जानकारी दी। उनके द्वारा सूचना दिए जाने के बाद पुलिस महकमा हरकत में आया।

Diarch GO

पहचान और मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। खबर लिखे जाने तक यादोपुर थाने की पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम गोताखोरों की मदद से शव को नदी से बाहर निकालने और उसकी पहचान स्थापित करने की प्रक्रिया में जुटी हुई थी। पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है कि शव बहकर कहीं दूर से आया है या फिर स्थानीय स्तर पर किसी अनहोनी का नतीजा है।

इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं, सनसनी का माहौल

गंडक नदी में शव मिलने के बाद से ही स्थानीय ग्रामीणों के बीच तरह-तरह की आशंकाएं व्यक्त की जा रही हैं। लोग हत्या कर शव को नदी में फेंके जाने की भी आशंका जता रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और शव की पहचान होने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

NSIT
Nsmch

नमो नारायण की रिपोर्ट