LATEST NEWS

  • Chhath Rush Train
  • Bihar Train Ticket: त्योहार पर घर लौटना हुआ मुश्किल, ट्रेन में नो रुम, फ्लाइट का किराया 3

  • Vaishali STF Team Attacked
  • Bihar Crime: बिहार में STF पर भीड़ ने किया हमला, 4 जवान घायल, हथियार छीनने की कोशिश,फायरिंग

  • Bihar BJP
  • Bihar BJP: पटना में आज BJP का शक्ति प्रदर्शन, सुबह मोदी का डिजिटल संबोधन, शाम को गांधी मैदान

  • Sheohar DM
  • Bihar News: शिवहर में DM प्रतिभा रानी का नो इफ-बट अंदाज, शिविर में ऑन द स्पॉट फैसला,अफसरों की

  • Bihar LPG News: बिहार में 34 लाख LPG कनेक्शन को कर दिया गया ब्लॉक, 2 करोड़ लोगों की रसोई पर संकट, जानें कैसे खुलेगा गैस कनेक्शन
  • Bihar LPG News: बिहार में 34 लाख LPG कनेक्शन को कर दिया गया ब्लॉक, 2 करोड़ लोगों की

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: पुलिस ने कार से पकड़ा सात लाख कैश, ड्राइवर से पूछा सवाल तो... अब सारा पैसा जब्त

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: पुलिस टीम ने वाहन जांच के दौरान 7 लाख 30 हजार रुपए नकद जब्त कर बड़ा मामला दर्ज किया है।

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: पुलिस  ने कार से पकड़ा सात ला
पुलिस ने कार से पकड़ा सात लाख कैश- फोटो : reporter

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: गोपालगंज से इस वक्त की बड़ी खबर यह है कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद जिले में प्रशासन की सख़्ती रंग ला रही है। नगर थाना की पुलिस टीम ने वाहन जांच के दौरान 7 लाख 30 हजार रुपए नकद जब्त कर बड़ा मामला दर्ज किया है।

घटना देर रात नगर थाना क्षेत्र में हुई। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार प्रभाकर के नेतृत्व में वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली गई, तो उसमें भारी मात्रा में नकदी बरामद हुई। वाहन चालक नकदी के स्रोत के बारे में संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इसके बाद पुलिस ने वाहन को भी ज़ब्त कर लिया।

Diarch GO

एसपी अवधेश दीक्षित ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत बड़े नकदी लेन-देन पर रोक है, और जिले में हर संदिग्ध गतिविधि पर सख्त निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि यह रकम वैध पाई गई, तो उचित कार्रवाई होगी, लेकिन यदि किसी गैरकानूनी या चुनावी गतिविधि से जुड़ी मिली, तो सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे।

पुलिस टीम ने वाहन की तलाशी के साथ ही आसपास के इलाके में भी सघन जांच की। बरामद राशि को सील कर थाना लाया गया, और प्रशासन की सतर्कता और तत्परता देखने लायक रही। एसपी ने सभी थाना क्षेत्रों को निर्देश दिया कि जिले की सभी सीमाओं पर जांच चौकियों को सक्रिय रखा जाए, ताकि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि या चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश को नाकाम किया जा सके।

NSIT
Nsmch

इस कार्रवाई ने स्पष्ट संदेश दिया कि गोपालगंज प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड में है। चुनावी मौसम में ऐसी कार्रवाई यह दिखाती है कि किसी को भी चुनाव प्रक्रिया में गड़बड़ी करने या अवैध तरीके से धन ले जाने की छूट नहीं होगी।

रिपोर्ट- नमो नारायण मिश्रा