LATEST NEWS

  • Chhath Rush Train
  • Bihar Train Ticket: त्योहार पर घर लौटना हुआ मुश्किल, ट्रेन में नो रुम, फ्लाइट का किराया 3

  • Vaishali STF Team Attacked
  • Bihar Crime: बिहार में STF पर भीड़ ने किया हमला, 4 जवान घायल, हथियार छीनने की कोशिश,फायरिंग

  • Bihar BJP
  • Bihar BJP: पटना में आज BJP का शक्ति प्रदर्शन, सुबह मोदी का डिजिटल संबोधन, शाम को गांधी मैदान

  • Sheohar DM
  • Bihar News: शिवहर में DM प्रतिभा रानी का नो इफ-बट अंदाज, शिविर में ऑन द स्पॉट फैसला,अफसरों की

  • Bihar LPG News: बिहार में 34 लाख LPG कनेक्शन को कर दिया गया ब्लॉक, 2 करोड़ लोगों की रसोई पर संकट, जानें कैसे खुलेगा गैस कनेक्शन
  • Bihar LPG News: बिहार में 34 लाख LPG कनेक्शन को कर दिया गया ब्लॉक, 2 करोड़ लोगों की

Bihar Crime News : गोपालगंज में तीन लाख के इनामी अपराधी मनीष कुशवाहा को पुलिस ने किया गिरफ्तार, हत्या सहित दर्ज हैं कई मामले

Bihar Crime News : गोपालगंज में तीन लाख के इनामी कुख्यात अपराधी मनीष कुशवाहा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.. गिरफ्तार अपराधी पर हत्या सहित कई मामले दर्ज हैं.....पढ़िए आगे

Bihar Crime News : गोपालगंज में तीन लाख के इनामी अपराधी मनीष
कुख्यात अपराधी गिरफ्तार - फोटो : NAMO NARAYAN

GOPALGANJ : गोपालगंज में तीन लाख रुपये का इनामी कुख्यात गैंगस्टर मनीष कुशवाहा आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस और एसटीएफ की इस बड़ी कामयाबी को एक ऐतिहासिक सफलता माना जा रहा है। बताया जाता है कि कुख्यात मनीष कुशवाहा मूल रूप से गोपालगंज जिले के विशंभरपुर थाना क्षेत्र के निरंजना गांव का रहने वाला है और पिछले सात सालों से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। 

इस दौरान वह यूपी और बिहार के दियरा इलाकों में दहशत का दूसरा नाम बन चुका था।  पुलिस मुख्यालय ने उसकी गिरफ्तारी पर तीन लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। उसके खिलाफ 26 से अधिक संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें हत्या, लूटपाट, रंगदारी, अपहरण और पुलिस पर हमला जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं। बता दें कि 1 मार्च 2020 को इसी कुख्यात अपराधी ने विशंभरपुर थाना क्षेत्र के गुमनिया मोड़ पर मछली व्यवसायी किसान बिंद की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस वारदात के बाद से पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी थी। गैंगस्टर के पास से गिरफ्तारी के दौरान चरस और 31 हजार रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं। 

Diarch GO

गोपालगंज के एसपी अवधेश दीक्षित ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस और एसटीएफ की टीम ने लगातार पीछा करने के बाद आखिरकार इस मोस्ट वांटेड अपराधी को दबोच लिया। उन्होंने कहा कि - "मनीष कुशवाहा लंबे समय से फरार था। उस पर हत्या, रंगदारी, लूट, आर्म्स एक्ट और अपहरण समेत 26 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। उसकी गिरफ्तारी पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि है।"

एसपी ने यह भी जानकारी दी कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है और उसके पुराने आपराधिक नेटवर्क व गतिविधियों की गहन जांच चल रही है। पुलिस का मानना है कि इस कुख्यात अपराधी की गिरफ्तारी से न सिर्फ दियरा इलाके में फैला आतंक खत्म होगा, बल्कि विधानसभा चुनाव के दौरान शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में भी मदद मिलेगी। गोपालगंज से तीन लाख का इनामी गैंगस्टर मनीष कुशवाहा की गिरफ्तारी को पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है। अब देखना यह होगा कि उसकी गिरफ्तारी के बाद अपराध की दुनिया से कौन-कौन से नए राज़ सामने आते हैं।

NSIT
Nsmch

गोपालगंज से नमो नारायण की रिपोर्ट