LATEST NEWS

  • 72nd BPSC
  • 72वीं BPSC परीक्षा फिर टली, 25 अक्टूबर को होने वाली PT परीक्षा स्थगित; 1,189 पदों पर होनी है

  • बिहारशरीफ में 'सेवा ज्योति चौक' का उद्घाटन: पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने लिया 'विकसित भारत' का संकल्प
  • बिहारशरीफ में 'सेवा ज्योति चौक' का उद्घाटन: पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर

  • Bihar News: मुजफ्फरपुर में हर दिन 5 महिलाएं-युवतियां लापता! दो युवतियों से कराया जा रहा था देह व्यापार
  • Bihar News: मुजफ्फरपुर में हर दिन 5 महिलाएं-युवतियां लापता! दो युवतियों से कराया जा रहा था देह व्यापार

  • Bihar Crime: बंद चीनी मिल में किशोरी से जबरदस्ती की कोशिश, VIDEO वायरल, पुलिस ने कई युवकों को हिरासत में लिया
  • Bihar Crime: बंद चीनी मिल में किशोरी से जबरदस्ती की कोशिश, VIDEO वायरल, पुलिस ने कई युवकों को

  • Bihar News:ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर संग्राम, दिल्ली से बिहार तक ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर गरजा विपक्ष
  • Bihar News:ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर संग्राम, दिल्ली से बिहार तक ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर गरजा

Naxali surrender - तीन लाख का इनामी एवं सब जोनल कमांडर कुख्यात नक्सली ने किया आत्मसमर्पण, डेढ़ दर्जन कांड में रहा है शामिल

Naxali surrender - बिहार पुलिस और एसटीएफ को बड़ी सफलता मिली है। डेढ़ दर्जन नक्सली कांड में शामिल रहे तीन लाख के इनामी नक्सल ने आज सरेंडर कर दिया।

 Naxali surrender - तीन लाख का इनामी एवं सब जोनल कमांडर कुख्

Gayaji: बिहार के गया जी में गया जी पुलिस एवं एसटीएफ के छापामारी में तीन लाख का इनामी एवं सब जोनल कमांडर कुख्यात नक्सली अखिलेश सिंह भोक्ता उर्फ पतरकी ने पुलिस के समक्ष आत्म समर्पण किया है। इसकी जानकारी गया के एसएसपी आनंद कुमार ने दोपहर 1:00 बजे प्रेस वार्ता कर दी है। 

एसएसपी आनंद कुमार ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बताया कि गया पुलिस एवं एसटीएफ के लगातार छापामारी और दबिश के कारण तीन लाख रुपए का इनामी एवं सब जोनल कमांडर कुख्यात नक्सली अखिलेश सिंह भोक्ता उर्फ पतरकी ने आत्मसमर्पण किया है। 

Diarch GO

एसएसपी आनंद कुमार ने बताया कि आत्मसमर्पण के पश्चात तीन लाख का इनामी एवं सब जोनल कमांडर कुख्यात नक्सली अखिलेश सिंह भोक्ता उर्फ पतरकी के दिए गए बयान के आधार पर कचनार गांव के जंगल में ज़मीन में छुपाकर रखे गए 60 आईईडी' बरामद किया गया, जिनका प्रत्येक वजन लगभग 1 किलो था। सुरक्षा बलों द्वारा इन्हें मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।

गया-औरंगाबाद में 17 नक्सलीकांड में संलिप्त

उक्त नक्सली सब जोनल कमांडर अखिलेश सिंह भोक्ता उर्फ पतरकी पिछले 10 वर्षों से फरार' था तथा 'गया एवं औरंगाबाद जिले के विभिन्न थानों में 17 से अधिक नक्सली कांडों में संलिप्त रहा है। जिसके आत्मसमर्पण के पश्चात छकरबंधा क्षेत्र में माओवादी प्रभाव समाप्त हो चुका है। सरकार द्वारा निर्धारित 'आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत अखिलेश सिंह भोक्ता को सभी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। आत्मसमर्पण करने वाले कुख्यात नक्सली पर बिहार-झारखंड राज्य के विभिन्न स्थानों में प्राथमिकी दर्ज है।

NSIT
Nsmch

1. एक सेमी ऑटोमैटिक राइफल (मैगजीन सहित)

2. कुल 60 आईईडी, प्रत्येक लगभग 1 किलोग्राम 

. रिपोर्ट मनोज कुमार