LATEST NEWS

  • Bihar Constable Recruitment Exam Scam Exposed
  • बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा में सेटिंग का खुलासा, 9 लाख में पास कराने का हुआ खेला, दो आरोपी

  • Siwan Sadar Hospital Video
  • सीवान सदर अस्पताल में शर्मनाक हरकत! शव के गले से चेन चुराने का वीडियो वायरल...

  • Abdul Bari Siddiqui
  • राजद ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन, तेजस्वी की ज्ञानेश कुमार को हटाने सहित बिहार के लिए की बड़ी

  • Tejashwi Yadav
  • ‘ज्ञानेश कुमार लोकतंत्र के हत्यारे और महाचोर’, तेजस्वी का राज्यपाल से मिलकर बड़ा हमला, AK 47 से रोकने

  • Muzaffarpur Minor Girl
  • Instagram पर दोस्ती, फिर मिलने की जिद… मुजफ्फरपुर की नाबालिग लड़की का खौफनाक कदम, 1100 KM भागी

Nitish Kumar Samrddhi Yatra: गोपालगंज की सरजमीं से नीतीश ने किया विकास का शंखनाद, सीएम ने विरोधियों पर जमकर किया हमला, आधी आबादी और युवाओं पर खेला दांव

Nitish Kumar Samrddhi Yatra: बिहार की सियासत में 'समृद्धि यात्रा' के जरिए अपनी जड़ें और मज़बूत करने निकले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज गोपालगंज की सरज़मीं पर उतरे। ...

गोपालगंज की सरजमीं से नीतीश ने किया विकास का शंखनाद
गोपालगंज की सरजमीं से नीतीश ने किया विकास का शंखनाद- फोटो : reporter

Nitish Kumar Samrddhi Yatra: बिहार की सियासत में 'समृद्धि यात्रा' के जरिए अपनी जड़ें और मज़बूत करने निकले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज गोपालगंज की सरज़मीं पर उतरे। उनके इस दौरे में जहाँ एक तरफ विकास योजनाओं की नुमाइश दिखी, वहीं दूसरी तरफ सियासी पैंतरेबाजी और विरोधियों पर तीखे लफ़्जों के तीर भी चले।

मुख्यमंत्री के दौरे का आगाज़ बतरदेह बांध के मुआयने से हुआ। यहाँ शासन की मुस्तैदी का मंज़र साफ दिखा, जहाँ 24 अलग-अलग महकमों  ने अपनी उपलब्धियों के स्टॉल लगा रखे थे। नीतीश कुमार ने हर स्टॉल का बारीकी से जायजा लिया, जो इस बात की तस्दीक करता है कि सरकार जमीनी स्तर पर योजनाओं की पहुंच को लेकर कितनी संजीदा है।

Diarch GO

इसके बाद मुख्यमंत्री का काफिला बरौली प्रखंड पहुँचा। यहाँ करोड़ों की लागत वाली विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया गया। निर्माणाधीन प्रखंड भवन का मुआयना करते हुए उन्होंने अफ़सरों को हिदायत दी कि काम की बारीकी और रफ्तार में कोई समझौता न हो।

जनसभा को खिताब करते हुए मुख्यमंत्री के तेवर खासे तल्ख नजर आए। लालू परिवार का नाम लिए बिना उन्होंने तंज़ कसते हुए कहा कि एक दौर वह भी था जब मुख्यमंत्री की कुर्सी को जागीर समझकर अपनी पत्नी के सुपुर्द कर दिया गया था।" उन्होंने अवाम को आगाह किया कि वे उन लोगों के बहकावे में न आएं जिन्होंने सत्ता को सिर्फ खानदानी रवायत समझा।

NSIT
Nsmch

नीतीश कुमार ने जीविका दीदियों की कामयाबी का ज़िक्र करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने महिलाओं को न सिर्फ आर्थिक तौर पर खुदमुख्तार बनाया है, बल्कि समाज में उन्हें एक नई पहचान भी दी है। युवाओं की बेरोज़गारी के मुद्दे पर उन्होंने जोर देकर कहा कि उनकी हुकूमत रोज़गार के नए अवसर पैदा करने के लिए मुसलसल कोशिश कर रही है।

रिपोर्ट- नमोनारायण मिश्रा