LATEST NEWS

  • 72nd BPSC
  • 72वीं BPSC परीक्षा फिर टली, 25 अक्टूबर को होने वाली PT परीक्षा स्थगित; 1,189 पदों पर होनी है

  • बिहारशरीफ में 'सेवा ज्योति चौक' का उद्घाटन: पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने लिया 'विकसित भारत' का संकल्प
  • बिहारशरीफ में 'सेवा ज्योति चौक' का उद्घाटन: पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर

  • Bihar News: मुजफ्फरपुर में हर दिन 5 महिलाएं-युवतियां लापता! दो युवतियों से कराया जा रहा था देह व्यापार
  • Bihar News: मुजफ्फरपुर में हर दिन 5 महिलाएं-युवतियां लापता! दो युवतियों से कराया जा रहा था देह व्यापार

  • Bihar Crime: बंद चीनी मिल में किशोरी से जबरदस्ती की कोशिश, VIDEO वायरल, पुलिस ने कई युवकों को हिरासत में लिया
  • Bihar Crime: बंद चीनी मिल में किशोरी से जबरदस्ती की कोशिश, VIDEO वायरल, पुलिस ने कई युवकों को

  • Bihar News:ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर संग्राम, दिल्ली से बिहार तक ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर गरजा विपक्ष
  • Bihar News:ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर संग्राम, दिल्ली से बिहार तक ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर गरजा

Bihar bridge contruction - लालू यादव के गृह जिले में नीतीश सरकार बनाएगी करोड़ों रुपए का पुल, हुआ शिलान्यास, यूपी जाना होगा आसान

Bihar bridge contruction - लालू यादव के गृह जिले गोपालगंज में नीतीश सरकार ने करोड़ों की लागत से पुल बनाने का फैसला लिया है। आज पुल का शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित हुआ।

Bihar bridge contruction - लालू यादव के गृह जिले में नीतीश स

Gopalganj - बिहार में नीतीश सरकार ने विकास के कई पुल का निर्माण कराया है। वहीं कई पुलों का निर्माण अब भी चल रहा है। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए अब गोपालगंज के विजयीपुर प्रखंड अंतर्गत खुटहां गांव में खनुआ नदी पर स्थायी पुल का शिलान्यास किया गया। लगभग नौ करोड़ की लागत से बननेवाले पुल का शिलान्यास शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने किया।

अब चचरी पुल की जरुरत नहीं

बिहार यूपी की सीमा पर स्थित इस गांव में अब तक लोग चचरी पुल का इस्तेमाल कर आवाजाही करते थे। लेकिन अस्थायी व्यवस्था के कारण उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। आज जब नए पुल का शिलान्यास किया गया तो ग्रामीणों की खुशी का ठिकाना नहीं था।

Diarch GO

वहीं शिलान्यास कार्यक्रम में मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि, "यह पुल क्षेत्र के लोगों के लिए बहुप्रतीक्षित सौगात है। अब तक लोग नदी पार करने के लिए अस्थायी चचरी पुल का उपयोग करते थे, जो बरसात के दिनों में बेहद असुरक्षित हो जाता था। स्थायी पुल बन जाने से यह परेशानी खत्म हो जाएगी।

दोनों राज्यों को मिलेगा लाभ

 शिक्षा मंत्री ने कहा कि खनुआ नदी पर बनने वाला यह पुल उत्तर प्रदेश और बिहार के बीच सीधा संपर्क स्थापित करेगा। इससे न सिर्फ आवागमन आसान होगा, बल्कि व्यापार, शिक्षा और कृषि गतिविधियों को भी गति मिलेगी।  मंत्री ने बताया कि यह पुल सीमावर्ती इलाकों के लिए वरदान साबित होगा। स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और किसानों की आमदनी बढ़ेगी। यह परियोजना 24 महीने में पूरी की जाएगी।

NSIT
Nsmch

लालू यादव के गृह जिले में नीतीश सरकार बनाएगी करोड़ों रुपए का पुल, हुआ शिलान्यास, यूपी जाना होगा आसान

स्थानीय लोगों की वर्षों से मांग थी कि नदी पर पक्का पुल बनाया जाए। बिहार सरकार ने इसे प्राथमिकता में रखकर स्वीकृति दी। अब इस पुल के निर्माण से विजयीपुर सहित आसपास के दर्जनों गांवों के लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा।