LATEST NEWS

  • शॉर्ट सर्किट से भीषण अगलगी में 4 घर जलकर राख : लाखों की संपत्ति का नुकसान, 1 व्यक्ति झुलसा 3 मवेशियों की जलकर मौत
  • शॉर्ट सर्किट से भीषण अगलगी में 4 घर जलकर राख : लाखों की संपत्ति का नुकसान, 1 व्यक्ति

  • Patna Saguna More Traffic Update
  • Patna Traffic Update: सगुना मोड़ पर यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने को लेकर पुलिस ब्रीफिंग,DSP ने दिए कड़े निर्देश

  • प्रशांत किशोर का एनडीए सरकार पर बड़ा हमला : 'जनता बाढ़ से परेशान, सरकार विकसित भारत के नाम पर दीया जला रही
  • प्रशांत किशोर का एनडीए सरकार पर बड़ा हमला : 'जनता बाढ़ से परेशान, सरकार विकसित भारत के नाम

  • 72nd BPSC
  • 72वीं BPSC परीक्षा फिर टली, 25 अक्टूबर को होने वाली PT परीक्षा स्थगित ! 1,189 पदों पर होनी

  • बिहारशरीफ में 'सेवा ज्योति चौक' का उद्घाटन: पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने लिया 'विकसित भारत' का संकल्प
  • बिहारशरीफ में 'सेवा ज्योति चौक' का उद्घाटन: पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर

Bihar Government:सत्ता के ढांचे में बड़ा फेरबदल, नीतीश कुमार का मास्टरस्ट्रोक, तीन नए विभागों के काम का हुआ बंटवारा, सुनील कुमार को मिली अहम जिम्मेवारी

सरकार द्वारा जिन तीन नए विभागों का गठन किया गया है, उनमें युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, सिविल विमानन विभाग और उच्च शिक्षा विभाग शामिल हैं। ...

Nitish Cabinet Reshuffle New Departments Formed
तीन नए विभागों के काम का हुआ बंटवारा, सुनील कुमार को मिली अहम जिम्मेवारी- फोटो : social Media

Bihar Government:बिहार की सियासत और प्रशासनिक संरचना में बड़ा बदलाव करते हुए नीतीश कुमार सरकार ने तीन नए विभागों के गठन का फैसला लिया है। इस अहम कदम के साथ ही राज्य मंत्रिमंडल सचिवालय ने विभागों के बीच कार्य बंटवारे की अधिसूचना जारी कर दी है। सरकार का दावा है कि इस फैसले से युवाओं, शिक्षा और आधारभूत ढांचे से जुड़े क्षेत्रों में नीति और अमल दोनों को नई रफ्तार मिलेगी।

Diarch GO

सरकार द्वारा जिन तीन नए विभागों का गठन किया गया है, उनमें युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, सिविल विमानन विभाग और उच्च शिक्षा विभाग शामिल हैं। यह फैसला ऐसे समय पर आया है, जब विपक्ष राज्य में बेरोजगारी, पलायन और शिक्षा व्यवस्था की गुणवत्ता को लेकर सरकार को लगातार घेर रहा है। ऐसे में नए विभागों का गठन राजनीतिक संदेश के साथ-साथ प्रशासनिक पुनर्गठन के तौर पर भी देखा जा रहा है।

सबसे अहम फैसला उच्च शिक्षा विभाग को लेकर लिया गया है। इस नवगठित विभाग की जिम्मेदारी राज्य के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार को सौंपी गई है। इसके साथ ही सुनील कुमार के कंधों पर अब कुल तीन मंत्रालयों का प्रभार आ गया है। यह फैसला साफ तौर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का अपने भरोसेमंद मंत्रियों पर विश्वास दिखाता है, लेकिन साथ ही यह सवाल भी उठाता है कि क्या एक मंत्री इतने बड़े दायित्वों को प्रभावी ढंग से संभाल पाएंगे।

NSIT
Nsmch

सरकारी हलकों में माना जा रहा है कि उच्च शिक्षा को स्कूल शिक्षा से अलग कर सरकार ने विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और तकनीकी संस्थानों पर फोकस्ड अप्रोच अपनाने का संकेत दिया है। वहीं, युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के गठन को सीधे तौर पर आगामी चुनावों से जोड़कर देखा जा रहा है, जहां युवाओं का मुद्दा निर्णायक भूमिका निभा सकता है।

सिविल विमानन विभाग के गठन से राज्य में हवाई संपर्क, नए एयरपोर्ट और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को लेकर सरकार की लंबी रणनीति झलकती है। विपक्ष जहां इसे चुनावी दिखावा बता रहा है, वहीं सत्तारूढ़ खेमे का दावा है कि यह बिहार को विकास की नई उड़ान देने की तैयारी है।

युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग

रोजगार से संबंधित अधिनियम/नियमावली का सृजन एवं क्रियान्वयन

रोजगार हेतु निबंधन प्रणाली तथा रोजगार निदेशालय का गठन व संचालन

रोजगार एवं कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए योजनाओं का निर्माण एवं क्रियान्वयन

रोजगार मेला का आयोजन तथा रोजगार से जुड़े ई-पोर्टल का निर्माण व संचालन

निजी कंपनियों, उद्योगों, प्रतिष्ठानों एवं एमएसएमई इकाइयों से रोजगार के लिए समन्वय

विशेष नियोजन निदेशालय के माध्यम से रोजगार हेतु संपर्क एवं व्यवस्था

युवाओं के लिए प्रक्षेत्रवार व्यावसायिक एवं तकनीकी प्रशिक्षण की व्यवस्था

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) का संचालन

केंद्र सरकार की कौशल विकास योजनाओं से समन्वय

अप्रेंटिसशिप योजनाओं का क्रियान्वयन एवं उद्योग आधारित प्रशिक्षण

श्रम संसाधन, शिक्षा, उद्योग, विज्ञान-प्रौद्योगिकी, तकनीकी शिक्षा एवं ग्रामीण विकास विभागों के साथ समन्वय

बिहार कौशल विकास मिशन से संबंधित सभी कार्य

एनसीसी, एनएसएस, राष्ट्रीय युवा वाहिनी, नेहरू युवा केंद्र एवं बिहार युवा आयोग से संबंधित कार्य

युवा प्रतिभा की पहचान, पोषण एवं युवा कल्याण से जुड़े सभी कार्य

विभाग में नियोजित सभी कर्मियों का नियंत्रण

विभाग के अधीन सभी भवनों का प्रशासनिक प्रभार

उच्च शिक्षा विभाग

विश्वविद्यालय स्तर की शिक्षा तथा उससे संबंधित अधिनियमों का प्रशासन

विश्वविद्यालयों में पुस्तकालयों की स्थापना

केपी जायसवाल शोध संस्थान, एएन सिन्हा सामाजिक अध्ययन संस्थान,

जगजीवन राम संसदीय अध्ययन संस्थान, ललित नारायण मिश्र प्रबंधन संस्थान आदि का प्रशासनिक नियंत्रण

विश्वविद्यालय शिक्षा से संबंधित न्यास एवं पुण्यार्थ अक्षय निधियों का प्रशासन

विशेष अध्ययन एवं शोध कार्यों की अभिवृद्धि

उच्चतर शिक्षा, शोध एवं विज्ञान संस्थाओं के बीच समन्वय एवं मानक निर्धारण

बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग का गठन व संचालन

विश्वविद्यालयों में शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक पदों से संबंधित नीति निर्धारण

विभाग के अधीनस्थ सभी अधिकारियों व कर्मियों का नियंत्रण

शैक्षणिक अधिनियमों का प्रभार

भाषायी अकादमियों (संस्कृत, प्राकृत, पाली, मैथिली, मगही, बांग्ला, भोजपुरी) का गठन एवं प्रशासन

विधि, प्रबंधन, प्रायोगिकी आदि विषयों में उच्च शिक्षा संस्थानों का गठन, प्रबंधन एवं प्रशासन

सिविल विमानन विभाग

सरकारी वायुयान एवं हेलीकॉप्टर की खरीद, संधारण एवं उड़ान संचालन

राज्य में वायु परिवहन का विकास, विनियमन एवं संगठन

राज्य सरकार के अधीन सभी एयरपोर्ट एवं हेलीपोर्ट का विकास, संचालन व नियंत्रण

भारत सरकार के अधीन एयरपोर्ट से संबंधित समन्वय

बिहार उड्डयन संस्थान, वैमानिकी प्रशिक्षण एवं उसका विनियमन

विभाग में नियोजित कर्मियों का नियंत्रण

विभाग के अधीन गठित बोर्ड, निगम एवं संस्थाओं का प्रशासनिक नियंत्रण

कुल मिलाकर, तीन नए विभागों का गठन सिर्फ प्रशासनिक बदलाव नहीं, बल्कि नीतीश सरकार की सियासी प्राथमिकताओं का एलान है। अब देखना यह है कि यह फैसला कागज़ों से निकलकर ज़मीनी हकीकत में कितना असरदार साबित होता है।

रिपोर्ट- नमोनारायण मिश्रा