LATEST NEWS

  • Tejashwi Yadav Detained
  • लोकभवन मार्च के दौरान तेजस्वी यादव हिरासत में, SDPO की गाड़ी में बैठाकर ले गई पुलिस, पटना में

  • Bihar Disability Motivation: पैरों से कमजोर... हिम्मत से मजबूत...नाम से भी बड़े हैं शमशेर के हौसले, दिव्यांगता को दी मात
  • Bihar Disability Motivation: पैरों से कमजोर... हिम्मत से मजबूत...नाम से भी बड़े हैं शमशेर के हौसले, दिव्यांगता को

  •  Bribe Video Viral
  • Bihar Crime: बिहार में सर्वे के नाम पर रिश्वत के खेल का हुआ खुलासा, पैसे लेते VIDEO वायरल

  • Muzaffarpur Minor Murder Case
  • Bihar Crime:नवयुवक की हत्या का खुलासा, प्रेमिका समेत माता-पिता गिरफ्तार

  • Bihar Police:आंसू गैस की ट्रेनिंग में मचा हड़कंप, 100 से ज्यादा जवानों की बिगड़ी तबीयत, DMCH में भर्ती
  • Bihar Police:आंसू गैस की ट्रेनिंग में मचा हड़कंप, 100 से ज्यादा जवानों की बिगड़ी तबीयत, DMCH में भर्ती

Thawe Durga Temple:आस्था पर प्रहार का जवाब श्रद्धा से, माँ थावे भवानी के चरणों में स्वर्ण मुकुट अर्पित कर बोले विधायक अमरेंद्र पांडेय-दोषियों का अंत निश्चित

पूजा-अर्चना और आरती के उपरांत विधायक अमरेंद्र पांडेय ने कहा कि माँ थावे भवानी शक्ति, न्याय और धर्म की प्रतीक हैं। उन्होंने तीखे शब्दों में कहा कि माँ के आभूषणों पर हाथ डालने वाले इंसान नहीं, बल्कि दानवी प्रवृत्ति के लोग हैं, जिनका अंत तय है।

MLA Amarendra Pandey Offers Golden Crown at Maa Thawe Bhavan
आस्था पर प्रहार का जवाब श्रद्धा से- फोटो : reporter

Thawe Durga Temple:  गोपालगंज से इस वक्त एक बड़ी, भावनात्मक और आस्था से जुड़ी खबर सामने आ रही है। प्रसिद्ध माँ थावे दुर्गा मंदिर में हाल ही में हुई चोरी की घटना से आहत होकर कुचायकोट विधायक अमरेंद्र कुमार पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय, उनके बड़े भाई सतीश पांडेय, अनुज अमरेंद्र पांडेय एवं पूरे पांडेय परिवार ने एक ऐतिहासिक और धार्मिक निर्णय लिया। पांडेय परिवार ने माँ थावे भवानी को स्वर्ण मुकुट, गले का हार एवं संपूर्ण श्रृंगार सामग्री अर्पित कर अपनी गहरी श्रद्धा और सनातन आस्था का परिचय दिया।

माँ थावे मंदिर परिसर में विधि-विधान के साथ संपन्न इस कार्यक्रम में भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूरे वातावरण में “जय माँ थावे भवानी” के जयघोष गूंजते रहे और माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया। पूजा-अर्चना और आरती के उपरांत विधायक अमरेंद्र पांडेय ने कहा कि माँ थावे भवानी शक्ति, न्याय और धर्म की प्रतीक हैं। उन्होंने तीखे शब्दों में कहा कि माँ के आभूषणों पर हाथ डालने वाले इंसान नहीं, बल्कि दानवी प्रवृत्ति के लोग हैं, जिनका अंत तय है।

Diarch GO

विधायक ने त्रेता युग का उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे रावण जैसे राक्षसों का विनाश हुआ था, वैसे ही कलयुग में भी माँ स्वयं दोषियों को दंड देंगी। उन्होंने यह भी कहा कि चोरी की घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने संकल्प लिया था कि माँ का सम्मान पुनः पहले से भी अधिक वैभव के साथ स्थापित किया जाएगा। इसी संकल्प के तहत दिल्ली और काशी में रहते हुए भी उन्हें माँ की पुकार महसूस हुई और वे गोपालगंज पहुंचे।

पूरे अनुष्ठान में पंडा समाज की सक्रिय सहभागिता रही। माँ को नए वस्त्र, आभूषण और मुकुट पहनाए गए। पूजा के बाद परिवार ने प्रार्थना की कि इस पवित्र स्थल को अपवित्र करने वालों को कठोर दंड मिले। विधायक ने स्पष्ट कहा, “अगर पाँच गया है तो पचास आएगा, आस्था कभी कम नहीं होगी।”

NSIT
Nsmch

माँ थावे मंदिर में हुई चोरी की घटना ने पूरे बिहार के श्रद्धालुओं को झकझोर दिया है। अब सबकी निगाहें प्रशासन की कार्रवाई और उस न्याय पर टिकी हैं, जिसकी उम्मीद माँ थावे भवानी से की जा रही है।

रिपोर्ट- नमोनारायण मिश्रा