LATEST NEWS

  • Sitamarhi Encounter
  • Bihar Encounter: अहले सुबह सीतामढ़ी में पुलिस-बदमाशों की मुठभेड़, 3 अपराधियों के पैर में लगी गोली, 3

  • Patna Durga Puja 2026
  • Patna Durga Puja 2026: पटना में आस्था का महासंगम, डाकबंगला में खजुराहो - एतवारपुर में जगन्नाथ मंदिर के

  • Patna Power Cut
  • पटना में आज कई इलाकों में आज घंटों गुल रहेगी बत्ती , पावर कट की परेशानी से बचने

  • Shambhu Girls Hostel
  • Shambhu Girls Hostel: नीट छात्रा मौत मामले में सीबीआई ने हाथ किए खड़े, कोर्ट में क्लोजर रिपोर्ट, न्याय

  • Earthquake: देर रात कांपी धरती, भूकंप के झटकों से कांपा उत्तर भारत, घरों से बाहर निकल कर भागने लगे लोग
  • Earthquake: देर रात कांपी धरती, भूकंप के झटकों से कांपा उत्तर भारत, घरों से बाहर निकल कर भागने

Bihar Crime News : गोपालगंज में आर्केस्ट्रा देखने गए युवक को बदमाशों ने तेजाब से नहलाया, इलाज के लिए भेजा गया अस्पताल, वीडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल

Bihar Crime News : बिहार के गोपालगंज में आर्केस्ट्रा देखने गए युवक को कुछ लोगों से तेज़ाब से नहला दिया. जिससे युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. आनन फानन में इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है...पढ़िए आगे

Bihar Crime News : गोपालगंज में आर्केस्ट्रा देखने गए युवक को
युवक पर फेंका तेजाब - फोटो : SOCIAL MEDIA

GOPALGANJ : गोपालगंज में उस वक्त अफरा तफरी का माहौल हो गया। जब शादी समारोह में आर्केष्ट्रा देखने गये अज्ञात लड़को ने एक युवक को तेजाब से नहला दिया। तेजाब की वजह से युवक का चेहरा और शरीर बुरी तरह झुलस गया। जिसके बाद युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में  भर्ती कराया गया। जहाँ डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। घटना बीते मंगलवार की देर रात गोपालपुर थाना क्षेत्र के सपहा गांव की है। तेजाब से झुलसे युवक का नाम कमलेश मांझी है। यह सपहा गाव निवासी बृजभान मांझी का पुत्र है।

बताया जाता है कि गोपालपुर थाना के सपहा गांव में बारात आयी हुई थी। इस शादी समारोह में आर्केष्ट्रा का आयोजन किया गया था। उसी गांव के कमलेश मांझी अपने घर से आर्केष्ट्रा का नाच देखने के लिए गया। जहाँ किसी बात को लेकर वहां पर मौजूद कुछ लड़को से झगड़ा हो गया। इस दौरान अज्ञात लड़को ने कमलेश मांझी के उपर तेजाब से नहला दिया। जिससे उसका चेहरा बुरी तरह झुलस गया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा तफरी का माहौल हो गया। 

Diarch GO

तेजाब की वजह से झुलसे युवकों को परिजनों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहाँ डॉक्टरों ने युवक की गम्भीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार कर मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया है। इस मामले में सदर एसडीपीयो प्रांजल कुमार ने बताया कि एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसमे एक युवक के ऊपर तेजाब फेंका गया है। घायल युवक गोरखपुर रेफर है। परिजनों के द्वारा अभी तक कोई लिखित शिकायत भी नही मिला है। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गोपालगंज से मनान अहमद की रिपोर्ट