LATEST NEWS

  • Sheohar DM
  • Bihar News: शिवहर में DM प्रतिभा रानी का नो इफ-बट अंदाज, शिविर में ऑन द स्पॉट फैसला,अफसरों की

  • Bihar LPG News: बिहार में 34 लाख LPG कनेक्शन को कर दिया गया ब्लॉक, 2 करोड़ लोगों की रसोई पर संकट, जानें कैसे खुलेगा गैस कनेक्शन
  • Bihar LPG News: बिहार में 34 लाख LPG कनेक्शन को कर दिया गया ब्लॉक, 2 करोड़ लोगों की

  • Bihar Land Mutation
  • Bihar Land Mutation:नहीं दुरुस्त हो पा रहा जमीन का रिकॉर्ड! जमाबंदी में खामियों की खुल रही पोल,

  • Bihar Road Construction
  • Bihar Road Construction: बिहार में बिछ रहा है सड़कों-पुलों का जाल, खर्च होंगे 21 हजार करोड़,इन जिला

  • बिहार MLC चुनाव
  • Bihar MLC Polls: बिहार MLC चुनाव में 164 उम्मीदवारों ने भरा पर्चा, 8 सीटों पर मुकाबला हो गया

Bihar News : शराब तस्कर नाबालिग को किशोर न्याय बोर्ड ने सुनाई अनोखी सजा, 30 पौधे लगाकर एक महीने तक करनी होगी देखभाल

Bihar News : किशोर ब्याय बोर्ड ने शराब तस्कर को अनोखी सजा सुनाई है. जिसमें आरोपी को 30 पौधे लगाने होंगे. वहीँ एक महीने तक उनकी सेवा भी करनी होगी......पढ़िए आगे

Bihar News : शराब तस्कर नाबालिग को किशोर न्याय बोर्ड ने सुना
शराब तस्कर को अनोखी सजा - फोटो : NAMO NARAYAN

Gopalganj : गोपालगंज किशोर न्याय बोर्ड ने शराब तस्करी कांड के नाबालिग आरोपी को एक अनोखा सजा सुनाया है। उसे 30 पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की सजा सुनाया गया है। मामला भोरे थाना क्षेत्र की एक गांव का है। जहां 13 अप्रैल 2025 को पुलिस ने 135 पीस शराब और एक बाइक के साथ एक किशोर को पकड़ा था। 

सुनवाई के दौरान किशोर ने कहा कि उसे नहीं मालूम था कि उसेसे शराब की खेप मंगाई जा रही है। उसने बोर्ड से माफी मांगते हुए समाज की मुख्य धारा में लौटने की इच्छा जताई । गोपालगंज किशोर न्याय बोर्ड के प्रधान मजिस्ट्रेट नितेश भारद्वाज ने उसे  सुधारात्मक निर्णय सुनाते हुए उसे भोरे प्रखंड के सीनियर सेकेंडरी हाई स्कूल कुंवाडी डीह में 30 पौधे लगाने और एक माह तक उनकी देखभाल करने का आदेश दिया है।

Diarch GO

साथ ही वन प्रमंडल पदाधिकारी गोपालगंज को निर्देश दिया गया है कि वह किशोर को नि:शुल्क 30 पौधे उपलब्ध कराये।  यह निर्णय किशोर के पुनर्वास और सामाजिक सुधार की दिशा में एक प्रेरणादायक फलस्वरूप में देखा जा रहा है।

गोपालगंज से नमो नारायण की रिपोर्ट