LATEST NEWS

  • बिहार MLC चुनाव : जन सुराज प्रत्याशी के समर्थन में फतुहा पहुंचे अनंत सिंह, कहा—"सबकी जमानत जप्त करा देंगे"
  • बिहार MLC चुनाव : जन सुराज प्रत्याशी के समर्थन में फतुहा पहुंचे अनंत सिंह, कहा—"सबकी जमानत जप्त करा

  • नवादा में निकली सेवा ज्योति यात्रा मे उमड़ा जनसैलाब, विकसित भारत के संकल्प का दिया गया संदेश
  • नवादा में निकली सेवा ज्योति यात्रा मे उमड़ा जनसैलाब, विकसित भारत के संकल्प का दिया गया संदेश

  • मंत्री संजय सिंह ने पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह से की मुलाकात, पूर्व केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान की पुण्यतिथि कार्यक्रम में शामिल होने का दिया न्योता
  • मंत्री संजय सिंह ने पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह से की मुलाकात, पूर्व केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान की

  • Patna Student Clash
  • Patna Student Clash: बीएन कॉलेज और सैदपुर हॉस्टल के छात्रों में हिंसक झड़प, इलाके में हड़कंप

  • शॉर्ट सर्किट से भीषण अगलगी में 4 घर जलकर राख : लाखों की संपत्ति का नुकसान, 1 व्यक्ति झुलसा 3 मवेशियों की जलकर मौत
  • शॉर्ट सर्किट से भीषण अगलगी में 4 घर जलकर राख : लाखों की संपत्ति का नुकसान, 1 व्यक्ति

Bihar News : गोपालगंज में युवक को रील्स बनाने का शौक पड़ा भारी, पैर फिसलने के बाद गंडक नहर में हुआ लापता, परिजनों में मचा कोहराम

Bihar News : गोपालगंज में रिल्स बनाने का शौक एक युवक को महंगा पड़ गया. पैर फिसलने से वह गंडक नहर में गिरकर लापता हो गया....पढ़िए आगे

Bihar News : गोपालगंज में युवक को रील्स बनाने का शौक पड़ा भार
रील्स बनाना पड़ा महंगा - फोटो : NAMO NARAYAN

GOPALGANJ : जिले में रील्स बनाना दो दोस्तों को भारी पड़ गया। रील बनाने के दौरान एक लड़का गंडक नहर में गिर गया और अब तक उसका कुछ पता नहीं चल पाया है। घटना नगर थाना क्षेत्र के तुरकहा रेलवे ट्रैक के पास गंडक नहर की है। जहां दो दोस्त रील बना रहे थे। इसी दौरान अचानक 18 वर्षीय शाहबाज आलम का पैर फिसल गया और वह गंडक नहर की तेज धारा में बह गया। देखते ही देखते वह नहर की गहराई में समा गया। 

शाहबाज नगर थाना क्षेत्र के छपिया वार्ड नंबर 24 का रहने वाला था और अपने दोस्त के साथ घूमने आया था। स्थानीय लोगों के मुताबिक, दोनों दोस्त मोबाइल पर रील बना रहे थे, तभी हादसा हुआ। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और खोजबीन शुरू कर दी गई। गोताखोरों की मदद ली जा रही है। 

Diarch GO

वहीं मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम ने भी तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। परिजनों और स्थानीय लोगों ने एसडीआरएफ की टीम को बुलाने की मांग की है ताकि लापता युवक की तलाश तेजी से की जा सके। इस हादसे के बाद से पूरे मोहल्ले में मातम पसरा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल रील बनाने की लत ने एक परिवार की खुशियां छीन ली हैं और एक ज़िंदगी को गंडक की धारा में बहा दिया है। 

प्रशासन और राहत टीमें मौके पर जुटी हैं, लेकिन अभी तक युवक का कोई सुराग नहीं मिला है।

गोपालगंज से नमो नारायण की रिपोर्ट