LATEST NEWS

  • Sitamarhi Encounter
  • Bihar Encounter: अहले सुबह सीतामढ़ी में पुलिस-बदमाशों की मुठभेड़, 3 अपराधियों के पैर में लगी गोली, 3

  • Patna Durga Puja 2026
  • Patna Durga Puja 2026: पटना में आस्था का महासंगम, डाकबंगला में खजुराहो - एतवारपुर में जगन्नाथ मंदिर के

  • Patna Power Cut
  • पटना में आज कई इलाकों में आज घंटों गुल रहेगी बत्ती , पावर कट की परेशानी से बचने

  • Shambhu Girls Hostel
  • Shambhu Girls Hostel: नीट छात्रा मौत मामले में सीबीआई ने हाथ किए खड़े, कोर्ट में क्लोजर रिपोर्ट, न्याय

  • Earthquake: देर रात कांपी धरती, भूकंप के झटकों से कांपा उत्तर भारत, घरों से बाहर निकल कर भागने लगे लोग
  • Earthquake: देर रात कांपी धरती, भूकंप के झटकों से कांपा उत्तर भारत, घरों से बाहर निकल कर भागने

Independence Day 2025 : गोपालगंज में मुखिया ने स्कूल में फहराया उल्टा तिरंगा झन्डा, वीडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल

Independence Day 2025 : बिहार में एक बार फिर उल्टा तिरंगा झन्डा फहराने का मामला सामने आया है. इसका वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है......पढ़िए आगे

Independence Day 2025 : गोपालगंज में मुखिया ने स्कूल में फहर
स्कूल में फहराया उल्टा तिरंगा - फोटो : NAMO NARAYAN

GOPALGANJ : देश आज आज़ादी का 78 वर्षगाँठ मना रहा है। इस मौके पर देश भर झंडोतोलन कर खुशियाँ मनाई जा रही है। जिले के माझा प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय, शेख परसा पंचायत में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयोजित झंडोत्तोलन कार्यक्रम में बड़ी चूक देखने को मिली। पंचायत के मुखिया गोरख साह ने राष्ट्रीय ध्वज को उल्टा फहरा दिया। 

स्वतंत्रता दिवस जैसे पावन अवसर पर हुई इस गंभीर गलती से ग्रामीणों और उपस्थित लोगों में आक्रोश फैल गया। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने इस पर नाराजगी जताते हुए कहा कि तिरंगे का सम्मान हर भारतीय का कर्तव्य है। इस तरह की लापरवाही अस्वीकार्य है। सूत्रों के अनुसार, झंडोत्तोलन के दौरान मौजूद कई लोगों ने तुरंत इस गलती की ओर ध्यान दिलाया। लेकिन तब तक समारोह का एक हिस्सा संपन्न हो चुका था। 

Diarch GO

इस घटना की वीडियो और तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिससे मामला और गर्मा गया है। स्थानीय प्रशासन ने इस पूरे प्रकरण पर संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं। प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा है कि राष्ट्रीय ध्वज संहिता के तहत यह गंभीर त्रुटि है और जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ नियम के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। 

ग्रामीणों का कहना है कि इस घटना से स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व की गरिमा को ठेस पहुंची है, और ऐसी गलतियों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को उचित प्रशिक्षण दिया जाना चाहिए।

NSIT
Nsmch

गोपालगंज से नमो नारायण की रिपोर्ट