LATEST NEWS

  • शॉर्ट सर्किट से भीषण अगलगी में 4 घर जलकर राख : लाखों की संपत्ति का नुकसान, 1 व्यक्ति झुलसा 3 मवेशियों की जलकर मौत
  • शॉर्ट सर्किट से भीषण अगलगी में 4 घर जलकर राख : लाखों की संपत्ति का नुकसान, 1 व्यक्ति

  • Patna Saguna More Traffic Update
  • Patna Traffic Update: सगुना मोड़ पर यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने को लेकर पुलिस ब्रीफिंग,DSP ने दिए कड़े निर्देश

  • प्रशांत किशोर का एनडीए सरकार पर बड़ा हमला : 'जनता बाढ़ से परेशान, सरकार विकसित भारत के नाम पर दीया जला रही
  • प्रशांत किशोर का एनडीए सरकार पर बड़ा हमला : 'जनता बाढ़ से परेशान, सरकार विकसित भारत के नाम

  • 72nd BPSC
  • 72वीं BPSC परीक्षा फिर टली, 25 अक्टूबर को होने वाली PT परीक्षा स्थगित ! 1,189 पदों पर होनी

  • बिहारशरीफ में 'सेवा ज्योति चौक' का उद्घाटन: पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने लिया 'विकसित भारत' का संकल्प
  • बिहारशरीफ में 'सेवा ज्योति चौक' का उद्घाटन: पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर

Bihar Crime News : गोपालगंज में बदमाशों ने मुखिया से मांगी पांच लाख रूपये की रंगदारी, इलाके में मचा हड़कंप

Bihar Crime News : गोपालगंज में बेख़ौफ़ बदमाशों ने मुखिया से पांच लाख रूपये की रंगदारी की मांग की है. नहीं देने पर बुरा परिणाम भुगतने की धमकी दी है.....पढ़िए आगे

Bihar Crime News : गोपालगंज में बदमाशों ने मुखिया से मांगी प
मुखिया से रंगदारी - फोटो : NAMO NARAYAN

GOPALGANJ : जिले में एक पंचायत की मुखिया से पांच लाख रुपये की रंगदारी की मांग की गई है। रंगदारी मांगने का तरीका भी बेहद चौंकाने वाला था। पहले मुखिया की किराना दुकान में चोरी की गई और फिर वहीं एक धमकी भरा पर्चा छोड़ दिया गया। पूरा मामला जिले के विशंभरपुर थाना क्षेत्र का है। बता दें की जिले के विशंभरपुर थाना क्षेत्र के दुर्ग मटिहनिया गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब मुखिया दुर्गावती देवी की किराना दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। 

अज्ञात अपराधियों ने न सिर्फ दुकान का ताला तोड़ा, बल्कि भीतर घुसकर सामानों की चोरी की… और जाते-जाते एक धमकी भरा पर्चा भी छोड़ गए। इस पर्ची में मुखिया से पांच लाख रुपये की रंगदारी की मांग की गई है। अपराधियों ने धमकी देते हुए लिखा है कि यदि तय समय पर रंगदारी नहीं दी गई, तो परिणाम गंभीर होंगे। 

Diarch GO

इस पूरी वारदात की तस्वीरें दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई हैं। जिसमें कुछ संदिग्धों को स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। पीड़ित परिवार ने इसकी सूचना तत्काल स्थानीय थाना को दी, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। FIR दर्ज कर ली है। सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। जल्द ही अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी।"

इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। लोग सहमे हुए हैं और मुखिया के घर पर लगातार ग्रामीणों की भीड़ जुटी हुई है। प्रशासन से मांग की जा रही है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाए। एक तरफ गांव की जनता की सेवा कर रही मुखिया और दूसरी तरफ अपराधियों का बढ़ता दुस्साहस। गोपालगंज पुलिस पर अब बड़ा सवाल है कि क्या वो इस रंगदारी गैंग को जल्द गिरफ्त में ले पाएगी?

NSIT
Nsmch

गोपालगंज से नमो नारायण की रिपोर्ट