LATEST NEWS

  • शॉर्ट सर्किट से भीषण अगलगी में 4 घर जलकर राख : लाखों की संपत्ति का नुकसान, 1 व्यक्ति झुलसा 3 मवेशियों की जलकर मौत
  • शॉर्ट सर्किट से भीषण अगलगी में 4 घर जलकर राख : लाखों की संपत्ति का नुकसान, 1 व्यक्ति

  • Patna Saguna More Traffic Update
  • Patna Traffic Update: सगुना मोड़ पर यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने को लेकर पुलिस ब्रीफिंग,DSP ने दिए कड़े निर्देश

  • प्रशांत किशोर का एनडीए सरकार पर बड़ा हमला : 'जनता बाढ़ से परेशान, सरकार विकसित भारत के नाम पर दीया जला रही
  • प्रशांत किशोर का एनडीए सरकार पर बड़ा हमला : 'जनता बाढ़ से परेशान, सरकार विकसित भारत के नाम

  • 72nd BPSC
  • 72वीं BPSC परीक्षा फिर टली, 25 अक्टूबर को होने वाली PT परीक्षा स्थगित ! 1,189 पदों पर होनी

  • बिहारशरीफ में 'सेवा ज्योति चौक' का उद्घाटन: पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने लिया 'विकसित भारत' का संकल्प
  • बिहारशरीफ में 'सेवा ज्योति चौक' का उद्घाटन: पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर

Bihar Crime News : गोपालगंज में बेख़ौफ़ बदमाशों ने डायल 112 के ड्राईवर को मारी गोली, अस्पताल में चल रहा है इलाज

Bihar Crime News : गोपालगंज में बदमाशों ने डायल 112 के चालक को गोली मारकर जख्मी कर दिया. घटना के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है......पढ़िए आगे

Bihar Crime News : गोपालगंज में बेख़ौफ़ बदमाशों ने डायल 112 के
ड्राईवर को मारी गोली - फोटो : SOCIAL MEDIA

GOPALGANJ : जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के चमनपुरा गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई। जब अपराधियों ने डायल-112 के चालक पर गोलियां बरसा दीं। गोली लगने से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल चालक की पहचान विशंभरपुर थाना में पदस्थापित उमेश पांडेय के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर शाम उमेश पांडेय किसी निजी कार्य से अपने गांव के पास मौजूद थे, तभी अज्ञात अपराधियों ने उन्हें निशाना बनाकर गोली चला दी। 

गोली लगते ही घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। आसपास मौजूद लोग और परिजन आनन-फानन में उमेश पांडेय को सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के दौरान उनकी स्थिति को गंभीर बताया और बेहतर इलाज के लिए तत्काल गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। फिलहाल उमेश पांडेय का इलाज गोरखपुर में चल रहा है, जहां उनकी हालत नाज़ुक बताई जा रही है।

Diarch GO

इस वारदात के बाद पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया। बैकुंठपुर और विशंभरपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस अपराधियों की तलाश के लिए आसपास के क्षेत्रों में छापेमारी कर रही है और वारदात के पीछे की वजह का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। 

स्थानीय लोगों का कहना है कि हमलावर पहले से घात लगाए बैठे थे। जैसे ही उमेश पांडेय वहां पहुंचे, उन्होंने गोलियां चला दीं। हालांकि, पुलिस अभी किसी भी नतीजे पर पहुंचने से पहले घटना के हर पहलू की जांच कर रही है।

NSIT
Nsmch

गोपालगंज से नमो नारायण की रिपोर्ट