LATEST NEWS

  • समुद्री शक्ति के विस्तार का शंखनाद: राजनाथ सिंह ने लॉन्च किया पहला फ्लीट सपोर्ट शिप 'सूर्य', पारंपरिक रीति से हुआ जलावतरण
  • समुद्री शक्ति के विस्तार का शंखनाद: राजनाथ सिंह ने लॉन्च किया पहला फ्लीट सपोर्ट शिप 'सूर्य', पारंपरिक रीति

  • गिरिराज सिंह का विपक्ष पर तीखा हमला: बोले—‘कौवा कान ले गया’ के भ्रम में न रहें, UCC और SIR पर साधा निशाना
  • गिरिराज सिंह का विपक्ष पर तीखा हमला: बोले—‘कौवा कान ले गया’ के भ्रम में न रहें, UCC और

  • Bihar MLC Election
  • बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, 23 अक्टूबर को मतदाताओं को मिलेगा विशेष अवकाश

  • Rakesh Tikait
  • बिहार के किसानों को मिला राकेश टिकैत का साथ, सैटेलाइट सिटी पर सम्राट सरकार को चेतावनी... महापंचायत

  • Patna Police Operation Muskaan
  • Patna Police Mobile Recovery: 'ऑपरेशन मुस्कान' के तहत 60 लाख के मोबाइल बरामद, SSP ने दी जानकारी

Bihar Crime : गोपालगंज में बेख़ौफ़ बदमाशों ने ट्रैक्टर चालक को गोली मारकर किया जख्मी, इलाके में मचा हड़कंप

Bihar Crime : गोपालगंज में बेख़ौफ़ बदमाशों ने ट्रैक्टर चालक को

GOPALGANJ : गोपालगंज में अपराधियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े हिंसक वारदात को अंजाम देकर इलाके में दहशत फैला दी है। मांझा थाना क्षेत्र के भोजपुरवा मोड़ के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब गन्ना लदे ट्रैक्टर से लौट रहे एक चालक को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी। अचानक हुई इस फायरिंग की घटना में ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। 

स्थानीय लोगों के अनुसार, जैसे ही गोली चलने की आवाज सुनाई दी, मौके पर भगदड़ मच गई। अपराधी वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से घायल ट्रैक्टर चालक को आनन-फानन में सदर अस्पताल गोपालगंज लाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उसकी गंभीर हालत में इलाज कर रही है। फिलहाल घायल की स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

Diarch GO

घटना की जानकारी मिलते ही मांझा एवं नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि घटना के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है, और जल्द ही अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। “घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है। घायल का इलाज चल रहा है। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।” 

इस गोलीकांड के बाद भोजपुरवा मोड़ और आसपास के ग्रामीण इलाकों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों में अपराध को लेकर आक्रोश देखा जा रहा है और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। सवाल यह है कि आखिर अपराधी इतने बेखौफ कैसे हो गए हैं? देखना होगा कि पुलिस इस मामले में कितनी जल्दी अपराधियों तक पहुंच पाती है।

NSIT
Nsmch

नमो नारायण की रिपोर्ट