LATEST NEWS

  • बिहार MLC चुनाव : जन सुराज प्रत्याशी के समर्थन में फतुहा पहुंचे अनंत सिंह, कहा—"सबकी जमानत जप्त करा देंगे"
  • बिहार MLC चुनाव : जन सुराज प्रत्याशी के समर्थन में फतुहा पहुंचे अनंत सिंह, कहा—"सबकी जमानत जप्त करा

  • नवादा में निकली सेवा ज्योति यात्रा मे उमड़ा जनसैलाब, विकसित भारत के संकल्प का दिया गया संदेश
  • नवादा में निकली सेवा ज्योति यात्रा मे उमड़ा जनसैलाब, विकसित भारत के संकल्प का दिया गया संदेश

  • मंत्री संजय सिंह ने पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह से की मुलाकात, पूर्व केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान की पुण्यतिथि कार्यक्रम में शामिल होने का दिया न्योता
  • मंत्री संजय सिंह ने पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह से की मुलाकात, पूर्व केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान की

  • Patna Student Clash
  • Patna Student Clash: बीएन कॉलेज और सैदपुर हॉस्टल के छात्रों में हिंसक झड़प, इलाके में हड़कंप

  • शॉर्ट सर्किट से भीषण अगलगी में 4 घर जलकर राख : लाखों की संपत्ति का नुकसान, 1 व्यक्ति झुलसा 3 मवेशियों की जलकर मौत
  • शॉर्ट सर्किट से भीषण अगलगी में 4 घर जलकर राख : लाखों की संपत्ति का नुकसान, 1 व्यक्ति

Bihar News - ऑपरेशन सिंदूर को बिहार के मंत्री ने दिया सम्मान, पौधे का 'सिंदूर' के नाम पर किया नामकरण

Bihar News - बिहार पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के मंत्री डॉ सुनील कुमार ने पाकिस्तानी आतंकियों के खिलाफ हुए ऑपरेशन सिंदूर के सम्मान में पौधे का नामकरण 'सिंदूर' किया है।

Bihar News - ऑपरेशन सिंदूर को बिहार के मंत्री ने दिया सम्मान

Gopalganj  : राज्य के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के मंत्री डॉ सुनील कुमार अपने चार दिवसीय यात्रा के अंतिम पड़ाव में बेतिया के बाद शुक्रवार को गोपालगंज पहुंचे. जहां उन्होंने थावे मंदिर में माता का दर्शन एवं पूजा अर्चना की. उसके बाद माननीय मंत्री ने थावे मंदिर के पीछे स्थित पार्क में पौधारोपण किया. मंत्री ने भारत द्वारा पाकिस्तान में हुए ऑपरेशन सिंदूर के नाम पर पौधे का नाम सिंदूर रखा.

मौके पर माननीय मंत्री ने कहा हमारे देश के मजबूत, संकल्पित और यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर चला कर आतंकवादियों के ठिकानों को सफाया कर दिया. प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है. इस अवसर पर आज हमने माता थावे वाली का दर्शन कर, उनका आशीर्वाद लेकर ऑपरेशन सिंदूर के नाम पर यहां के पार्क में हमने सिंदूर का पौधा लगाया है. 

Diarch GO

उन्होंने अपील करते हुए कहा कि बिहारवासी हरित बिहार बनाने में विभाग का साथ दें। सभी अपने-अपने घर में एक-एक पौधा अवश्य लगाएं. पर्यावरण संरक्षण में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लें। उन्होंने कहा कि भोजन, खाना पकाने का तेल, दवाइयां, सौंदर्य प्रसाधन, ऊर्जा आदि अनेक महत्वपूर्ण आवश्यकताएं प्रकृति से ही प्राप्त होती हैं, इसलिए प्रकृति की रक्षा करना, ग्रीन कवर प्राप्त करना तथा जैव विविधता को बढ़ाना हमारा कर्तव्य है

इस मौके पर डीएफओ मेघा यादव मौजूद थे।