LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Bihar Crime : गोपालगंज में फल का बकाया देने गयी किशोरी से दुकानदार ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Bihar Crime : बिहार के गोपालगंज जिले के एक गांव में किशोरी के साथ दुष्कर्म का एक गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी अफताब आलम को गिरफ्तार कर लिया है।

Bihar Crime : गोपालगंज में फल का बकाया देने गयी किशोरी से दु
किशोरी से दुष्कर्म - फोटो : NAMO NARAYAN

GOPALGANJ : बिहार के गोपालगंज जिले के एक गाँव में किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी अफताब आलम को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पूछताछ और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया था।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान छपरा जिले के मसरख थाना क्षेत्र के सुंदर गांव स्थित मुन्ना आलम टोला निवासी अफताब आलम के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, घटना 10 अक्टूबर 2026 की है। सूचना मिलने के बाद बैकुंठपुर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम की मदद ली। वहीं, पीड़िता को मेडिकल जांच और उपचार के लिए सदर अस्पताल भेजा गया।

मामले में पीड़िता के बयान के आधार पर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। अनुसंधान के दौरान नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। सदर एसडीपीओ-2 के मुताबिक, आरोपी राजापट्टी कोठी में फल की दुकान चलाता है। पीड़िता ने पहले उसकी दुकान से उधार फल खरीदे थे। पुलिस के अनुसार, उधार चुकाने के लिए जब पीड़िता दुकान पर पहुंची, तो आरोपी कथित तौर पर उसे बहला-फुसलाकर दुकान के पीछे स्थित गोदाम में ले गया और वहां दुष्कर्म किया। 

फिलहाल पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

NSIT
Nsmch

नमो नारायण की रिपोर्ट