LATEST NEWS

  • Bihar BJP
  • Bihar BJP: पटना में आज BJP का शक्ति प्रदर्शन, सुबह मोदी का डिजिटल संबोधन, शाम को गांधी मैदान

  • Sheohar DM
  • Bihar News: शिवहर में DM प्रतिभा रानी का नो इफ-बट अंदाज, शिविर में ऑन द स्पॉट फैसला,अफसरों की

  • Bihar LPG News: बिहार में 34 लाख LPG कनेक्शन को कर दिया गया ब्लॉक, 2 करोड़ लोगों की रसोई पर संकट, जानें कैसे खुलेगा गैस कनेक्शन
  • Bihar LPG News: बिहार में 34 लाख LPG कनेक्शन को कर दिया गया ब्लॉक, 2 करोड़ लोगों की

  • Bihar Land Mutation
  • Bihar Land Mutation:नहीं दुरुस्त हो पा रहा जमीन का रिकॉर्ड! जमाबंदी में खामियों की खुल रही पोल,

  • Bihar Road Construction
  • Bihar Road Construction: बिहार में बिछ रहा है सड़कों-पुलों का जाल, खर्च होंगे 21 हजार करोड़,इन जिला

Bihar Crime : गोपालगंज में नशे में धुत शिक्षक ने आठवीं की छात्रा से की अश्लील हरकत, परिजनों ने जमकर काटा बवाल

Bihar Crime : गोपालगंज में नशेड़ी शिक्षक ने गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार किया है. आरोपी शिक्षक ने छात्रा के साथ अश्लील हरकत की. जिसके बाद परिजनों ने जमकर बवाल काटा.....पढ़िए आगे

Bihar Crime : गोपालगंज में नशे में धुत शिक्षक ने आठवीं की छा
छात्रा से अश्लील हरकत - फोटो : NAMO NARAYAN

GOPALGANJ : जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक शिक्षक पर नाबालिग छात्रा के साथ नशे की हालत में अश्लील हरकत करने का गंभीर आरोप लगा। जानकारी के मुताबिक, पीड़िता आठवीं कक्षा की छात्रा है, जो रोज की तरह स्कूल पढ़ने गई थी। इसी दौरान शिक्षक अविनाश राय ने उसके साथ कथित रूप से आपत्तिजनक हरकत की। 

छात्रा के शोर मचाने पर अन्य छात्राओं ने भी विरोध जताया। आरोप है कि विरोध के बाद शिक्षक ने छात्रा के साथ मारपीट भी की। घटना की खबर जब छात्रा के तीसरी कक्षा में पढ़ने वाले छोटे भाई को हुई, तो उसने घर जाकर परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद गुस्साए परिजन स्कूल पहुंचे और जमकर हंगामा किया। देखते ही देखते स्कूल परिसर में भारी भीड़ इकट्ठा हो गई और आक्रोशित लोगों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। 

Diarch GO

स्थिति को देखते हुए कुचायकोट प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। घटना के बाद से आरोपी शिक्षक अविनाश राय फरार बताया जा रहा है। परिजनों ने कुचायकोट थाने में आरोपी शिक्षक के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। वहीं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि एचएम द्वारा भी आरोपी शिक्षक के खिलाफ लिखित आवेदन दिया गया है, जिसमें छात्राओं से अश्लील हरकत और मारपीट का उल्लेख किया गया है। 

इस पूरे मामले की रिपोर्ट जिला शिक्षा पदाधिकारी को भेजी जाएगी। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को शांत कराया और कार्रवाई का भरोसा दिलाया। पुलिस ने कहा है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। अभिभावकों का कहना है कि वे अपने बच्चों को सुरक्षित वातावरण में पढ़ने के लिए स्कूल भेजते हैं, लेकिन ऐसी घटनाएं शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में कितना सख्त कदम उठाता है।

NSIT
Nsmch

गोपालगंज से नमो नारायण की रिपोर्ट