LATEST NEWS

  • Bihar BJP
  • Bihar BJP: पटना में आज BJP का शक्ति प्रदर्शन, सुबह मोदी का डिजिटल संबोधन, शाम को गांधी मैदान

  • Sheohar DM
  • Bihar News: शिवहर में DM प्रतिभा रानी का नो इफ-बट अंदाज, शिविर में ऑन द स्पॉट फैसला,अफसरों की

  • Bihar LPG News: बिहार में 34 लाख LPG कनेक्शन को कर दिया गया ब्लॉक, 2 करोड़ लोगों की रसोई पर संकट, जानें कैसे खुलेगा गैस कनेक्शन
  • Bihar LPG News: बिहार में 34 लाख LPG कनेक्शन को कर दिया गया ब्लॉक, 2 करोड़ लोगों की

  • Bihar Land Mutation
  • Bihar Land Mutation:नहीं दुरुस्त हो पा रहा जमीन का रिकॉर्ड! जमाबंदी में खामियों की खुल रही पोल,

  • Bihar Road Construction
  • Bihar Road Construction: बिहार में बिछ रहा है सड़कों-पुलों का जाल, खर्च होंगे 21 हजार करोड़,इन जिला

Bihar Crime News : पारिवारिक विवाद में पति ने की पत्नी की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार

Bihar Crime News : पारिवारिक विवाद में पति ने पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार किया है.....पढ़िए आगे

Bihar Crime News : पारिवारिक विवाद में पति ने की पत्नी की धा
पत्नी की हत्या - फोटो : NAMO NARAYAN

GOPALGANJ : जिले से एक बेहद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक पति ने घरेलू विवाद के चलते अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। यह दर्दनाक वारदात विजयीपुर थाना क्षेत्र के भोजली खुर्द गांव की है, जिसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। 

हालाँकि बीती रात बात इतनी बढ़ गई कि आरोपी पति ने आपा खोते हुए धारदार हथियार से अपनी पत्नी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस खौफनाक हमले में पत्नी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। परिजनों और ग्रामीणों ने जब महिला का रक्तरंजित शव देखा तो इलाके में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही विजयीपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। 

Diarch GO

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को घटनास्थल से ही गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में यह मामला घरेलू विवाद का प्रतीत हो रहा है, लेकिन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए गंभीरता से छानबीन की जा रही है। गांव के लोगों के अनुसार, मृतका और उसका पति कई दिनों से मानसिक तनाव में थे और अक्सर उनके बीच झगड़े होते रहते थे। लेकिन किसी को अंदेशा नहीं था कि यह विवाद इतना गंभीर रूप ले लेगा कि हत्या तक की नौबत आ जाएगी। 

घटना के बाद भोजली खुर्द गांव में मातम पसरा हुआ है। मृतिका के परिजन गहरे सदमे में हैं और मृतका के बच्चे बेसहारा हो गए हैं। वहीं, स्थानीय लोगों ने भी घटना पर दुख और नाराज़गी जताई है और मांग की है कि आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।

NSIT
Nsmch

गोपालगंज से नमो नारायण की रिपोर्ट