LATEST NEWS

  • Tejashwi Yadav Detained
  • लोकभवन मार्च के दौरान तेजस्वी यादव हिरासत में, SDPO की गाड़ी में बैठाकर ले गई पुलिस, पटना में

  • Bihar Disability Motivation: पैरों से कमजोर... हिम्मत से मजबूत...नाम से भी बड़े हैं शमशेर के हौसले, दिव्यांगता को दी मात
  • Bihar Disability Motivation: पैरों से कमजोर... हिम्मत से मजबूत...नाम से भी बड़े हैं शमशेर के हौसले, दिव्यांगता को

  •  Bribe Video Viral
  • Bihar Crime: बिहार में सर्वे के नाम पर रिश्वत के खेल का हुआ खुलासा, पैसे लेते VIDEO वायरल

  • Muzaffarpur Minor Murder Case
  • Bihar Crime:नवयुवक की हत्या का खुलासा, प्रेमिका समेत माता-पिता गिरफ्तार

  • Bihar Police:आंसू गैस की ट्रेनिंग में मचा हड़कंप, 100 से ज्यादा जवानों की बिगड़ी तबीयत, DMCH में भर्ती
  • Bihar Police:आंसू गैस की ट्रेनिंग में मचा हड़कंप, 100 से ज्यादा जवानों की बिगड़ी तबीयत, DMCH में भर्ती

थावे दरबार पर हाई-अलर्ट, भीड़ की आड़ में वारदात की आशंका, फोर्स तैनात, हर हरकत पर पैनी निगरानी

Bihar News: आगामी धार्मिक आयोजनों के मद्देनज़र पूरे सूबे के मंदिरों में सिक्योरिटी का शिकंजा कस दिया गया है, गोपालगंज के थावे दुर्गा मंदिर को लेकर प्रशासन कुछ ज्यादा ही अलर्ट मोड में दिखाई दे रहा है।

High Alert at Thawe Temple Tight Security Amid Threat Fears
थावे दरबार पर हाई-अलर्ट- फोटो : reporter

Bihar News: गोपालगंज के मशहूर थावे दुर्गा मंदिर में आगामी धार्मिक आयोजनों को लेकर माहौल गर्म है, लेकिन इस बार सिर्फ भक्ति नहीं, बल्कि सुरक्षा का साया भी गहरा है। खुफिया इनपुट्स और भारी भीड़ की आमद को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह चौकन्ना हो गया है। करीब 3 से 4 हजार अकीदतमंदों के जुटने की आशंका के बीच हर एंगल से निगरानी का तगड़ा बंदोबस्त किया गया है।

सूत्रों की मानें तो भीड़ के बीच किसी भी तरह की गड़बड़ी, जेबतराशी या अराजक तत्वों की एंट्री को लेकर अलर्ट जारी है। इसी के मद्देनजर चार अतिरिक्त दंडाधिकारी यानी मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है, जो मौके पर हालात को कंट्रोल में रखने के लिए हर वक्त मौजूद रहेंगे। पूरा सिस्टम इस तरह सेट किया गया है कि किसी भी संदिग्ध हरकत पर फौरन एक्शन लिया जा सके।

Diarch GO

जिलाधिकारी पवन कुमार सिन्हा ने साफ लहजे में कहा है कि सिक्योरिटी में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं होगी। वहीं सदर एसडीएम अनिल कुमार को मंदिर की कमान सौंपी गई है। उन्हें खास निर्देश दिए गए हैं कि मौके पर खुद मौजूद रहकर हर मूवमेंट पर नजर रखें और किसी भी अफरातफरी को तुरंत काबू में करें।

मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में CCTV कैमरों की नजर, बैरिकेडिंग और भारी पुलिस फोर्स की तैनाती कर दी गई है। “संदिग्ध” दिखने वाले हर शख्स पर नजर रखी जा रही है ताकि किसी भी तरह की साजिश या वारदात को अंजाम देने से पहले ही नाकाम किया जा सके।

NSIT
Nsmch

प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे तय रास्तों का इस्तेमाल करें, सुरक्षा जांच में सहयोग दें और किसी भी अफवाह या हंगामे से दूर रहें। क्योंकि इस बार थावे दरबार में सिर्फ पूजा नहीं, बल्कि कानून का कड़ा पहरा भी है जहां हर हरकत रिकॉर्ड हो रही है और हर शक पर नजर है।

रिपोर्ट- नमोनारायण मिश्रा