LATEST NEWS

  • नवादा में निकली सेवा ज्योति यात्रा मे उमड़ा जनसैलाब, विकसित भारत के संकल्प का दिया गया संदेश
  • नवादा में निकली सेवा ज्योति यात्रा मे उमड़ा जनसैलाब, विकसित भारत के संकल्प का दिया गया संदेश

  • मंत्री संजय सिंह ने पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह से की मुलाकात, पूर्व केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान की पुण्यतिथि कार्यक्रम में शामिल होने का दिया न्योता
  • मंत्री संजय सिंह ने पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह से की मुलाकात, पूर्व केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान की

  • शॉर्ट सर्किट से भीषण अगलगी में 4 घर जलकर राख : लाखों की संपत्ति का नुकसान, 1 व्यक्ति झुलसा 3 मवेशियों की जलकर मौत
  • शॉर्ट सर्किट से भीषण अगलगी में 4 घर जलकर राख : लाखों की संपत्ति का नुकसान, 1 व्यक्ति

  • Patna Saguna More Traffic Update
  • Patna Traffic Update: सगुना मोड़ पर यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने को लेकर पुलिस ब्रीफिंग,DSP ने दिए कड़े निर्देश

  • प्रशांत किशोर का एनडीए सरकार पर बड़ा हमला : 'जनता बाढ़ से परेशान, सरकार विकसित भारत के नाम पर दीया जला रही
  • प्रशांत किशोर का एनडीए सरकार पर बड़ा हमला : 'जनता बाढ़ से परेशान, सरकार विकसित भारत के नाम

Bihar School News : सरकारी स्कूल में पढ़ने आए बच्चों से हेडमास्टर साहब ने उठवायी राशन की बोरियां, डीईओ ने दिए जाँच के आदेश

Bihar School News : बिहार के एक सरकारी स्कूल में पढाई के बजाय बच्चों से राशन की ढुलाई करायी जा रही है. इसका वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है........पढ़िए आगे

Bihar School News : सरकारी स्कूल में पढ़ने आए बच्चों से हेडमा
पढ़ाई के बजाय राशन की ढुलाई - फोटो : NAMO NARAYAN

GOPALGANJ : बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार के गृह जिले गोपालगंज में एक सरकारी विद्यालय का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में स्कूली बच्चे स्कूल के लिए आई राशन की बोरियां ढोते नजर आ रहें हैं। इसी दौरान किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हालाँकि NEWS4NATION इस वायरल विडियो की पुष्टि नहीं करता है। लेकिन वायरल वीडियो कटेया प्रखंड के कन्या मध्य विद्यालय का बताया जा रहा है। 

वीडियो सामने आने के बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को पूरे मामले की जांच का आदेश दिया है। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार के अपने विधानसभा क्षेत्र में सरकारी स्कूल के इस वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है  कि चावल की बोरियां बच्चों से उठवाकर स्कूल में रखवाई जा रहीं हैं। अब जिन हाथों में किताबें होनी चाहिए उन बच्चों के हाथों में प्रधानाध्यापक ने बोरियां थमा दी तो सवाल उठना स्वाभाविक है। स्कूल में शिक्षा लेने गए बच्चों से प्रधानाध्यापक भरत कुमार गुप्ता  बोरियां उठवा रहे है। अब बच्चों को क्या पता था कि उनके गुरूजी उन्हें हाथ में कलम कॉपी की जगह राशन की बोरिया थमा देंगे। 

Diarch GO

वहीँ कन्या मध्य विद्यालय कटेया में बच्चों से बोरियां उठवाए जाने का वीडियो वायरल होने के बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी योगेश कुमार ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी  को पूरे मामले की जांच का आदेश दिया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि एक वीडियो मेरे संज्ञान में आया है। मामले के संज्ञान में आते ही  प्रधानाध्यापक से शॉ कॉज किया गया है। शॉ कॉज का जवाब आते ही कार्रवाई की जाएगी।

गोपालगंज से नमो नारायण की रिपोर्ट