LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

गोपालगंज में भूमिहीन गरीबों के चेहरे पर खिली मुस्कान, मंत्री सुनील कुमार ने 'अभियान बसेरा-2' के तहत बांटे बासगीत पर्चे

गोपालगंज के विजयीपुर में 'अभियान बसेरा-2' के तहत ग्रामीण कार्य मंत्री सुनील कुमार ने 72 भूमिहीन परिवारों के बीच बासगीत पर्चे का वितरण किया, जिससे उन्हें आवास निर्माण के लिए जमीन का अधिकार मिला।

Gopalganj Basgit Parcha by Minister Sunil Kumar
अभियान बसेरा-2 के तहत 72 भूमिहीन परिवारों को मिला बासगीत पर्चा- फोटो : Reporter

गोपालगंज जिले के विजयीपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में 'अभियान बसेरा-2' के तहत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य मंत्री सुनील कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। मंत्री ने 72 निर्धन और भूमिहीन लाभुकों के बीच औपचारिक रूप से बासगीत पर्चे का वितरण किया। पर्चा हाथ में आते ही वर्षों से जमीन का इंतजार कर रहे गरीब परिवारों के चेहरे पर खुशी और संतोष की लहर दौड़ गई।

भूमिहीन परिवारों को आवास के लिए जमीन का अधिकार देना सरकार की प्राथमिकता: सुनील कुमार

समारोह को संबोधित करते हुए ग्रामीण कार्य मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि राज्य सरकार गरीब, वंचित और जरूरतमंद परिवारों को उनके मौलिक अधिकारों का लाभ दिलाने के लिए निरंतर प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि 'अभियान बसेरा-2' का मुख्य उद्देश्य ही भूमिहीन परिवारों को बासगीत पर्चा उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें स्वयं का आवास बनाने के लिए जमीन का स्थायी कानूनी अधिकार मिल सके और उनका जीवन सुरक्षित हो सके।

NSIT
Nsmch

समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा सरकारी योजनाओं का लाभ

मंत्री ने अपने संबोधन में आगे कहा कि विकास योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक समयबद्ध तरीके से पहुंचाना ही सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। बासगीत पर्चा वितरण के दौरान सभागार में मौजूद लाभुकों में जबरदस्त उत्साह और उम्मीद देखने को मिली। लाभुकों ने माना कि जमीन का अधिकार मिलने से अब उन्हें अपना पक्का मकान बनाने की दिशा में एक बड़ा संबल प्राप्त हुआ है।

अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की रही गरिमामयी मौजूदगी, योजनाओं की दी गई जानकारी

इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी (SDO), प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO), अंचलाधिकारी (CO) सहित क्षेत्र के कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और स्थानीय नेता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रशासनिक और विभागीय अधिकारियों ने उपस्थित लाभुकों को राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी और उन्हें इन योजनाओं से जुड़कर लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

गोपालगंज से नमो नारायण मिश्र की रिपोर्ट