LATEST NEWS

  • Flight Fare
  • Flight Fare: पटना की फ्लाइट का किराया 25 हजार के पार, 227 फीसदी तक महंगी हुई टिकट

  • Rice Price
  • Rice Price: चावल के दाम में तेज बढ़ोतरी, दीवाली तक 100 किलो पहुंच सकते हैं रेट

  • Petrol-Diesel Price Today
  • Petrol-Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, दिल्ली से मुंबई और लखनऊ तक जानें ताजा रेट

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई के बीच झमाझम बारिश, सुबह से भींग रहा है पटना,

  • BJP Bihar NRI Cell Conclave
  • Sapno Ka Bharat 2047 Patna: बीजेपी के 'सपनों का भारत' कॉन्क्लेव में बोले स्टार्टअप फाउंडर्स- 'बिहार में नौकरी

Bihar Road Accident: गोपालगंज में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो लोगों को कुचला, मौके पर मौत, पुलिस ने शुरू की चालक की तलाश

Bihar Road Accident: भीषण सड़क हादसा सामने आया है, जिसमें दो बाइक सवारों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।...

Gopalganj Tragedy Speeding Truck Kills Two Bikers
तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो लोगों को कुचला- फोटो : reporter

Gopalganj:जिला के नगर थाना क्षेत्र में रात के अंधेरे में भीषण सड़क हादसा सामने आया है, जिसमें दो बाइक सवारों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। यह दर्दनाक वारदात NH-27, कोनहवा स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के समीप हुई।

पुलिस और स्थानीय लोगों के अनुसार, एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को सीधा टक्कर मारी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दोनों लोग क्षणभर में ज़िन्दगी की जंग हार गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया, लोग चीख-पुकार करते हुए घायल अवस्था में पड़े शवों को देखकर सहम गए।

Diarch GO

सूचना मिलते ही नगर थानाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति को काबू में किया। उन्होंने आसपास के लोगों से जानकारी लेकर सुरक्षात्मक इंतजाम किए और घायलों के लिए तुरंत एंबुलेंस बुलवाई।

पुलिस फिलहाल ट्रक की पहचान और चालक की तलाश में जुटी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि हादसा अत्यधिक रफ्तार, लापरवाही या अन्य कारणों से हुआ। स्थानीय प्रशासन ने भी सुरक्षा उपायों को बढ़ाने के संकेत दिए हैं।

NSIT
Nsmch

यह हादसा क्षेत्रवासियों के लिए चेतावनी का सबक बन गया है कि सड़क पर तेज रफ्तार वाहन और लापरवाही किस तरह जानलेवा साबित हो सकती है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही ट्रक चालक को गिरफ्तार कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट- नमोनारायण मिश्रा