LATEST NEWS

  • Bihar BJP
  • Bihar BJP: पटना में आज BJP का शक्ति प्रदर्शन, सुबह मोदी का डिजिटल संबोधन, शाम को गांधी मैदान

  • Sheohar DM
  • Bihar News: शिवहर में DM प्रतिभा रानी का नो इफ-बट अंदाज, शिविर में ऑन द स्पॉट फैसला,अफसरों की

  • Bihar LPG News: बिहार में 34 लाख LPG कनेक्शन को कर दिया गया ब्लॉक, 2 करोड़ लोगों की रसोई पर संकट, जानें कैसे खुलेगा गैस कनेक्शन
  • Bihar LPG News: बिहार में 34 लाख LPG कनेक्शन को कर दिया गया ब्लॉक, 2 करोड़ लोगों की

  • Bihar Land Mutation
  • Bihar Land Mutation:नहीं दुरुस्त हो पा रहा जमीन का रिकॉर्ड! जमाबंदी में खामियों की खुल रही पोल,

  • Bihar Road Construction
  • Bihar Road Construction: बिहार में बिछ रहा है सड़कों-पुलों का जाल, खर्च होंगे 21 हजार करोड़,इन जिला

Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने आठ वर्षीय बच्चे का अपहरण और हत्या का किया खुलासा, दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने आठ वर्षीय बच्चे के अपहरण के बाद हत्या मामले का खुलासा किया है. इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.....पढ़िए आगे

Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने आठ वर्षीय बच्चे का अपहरण और ह
हत्या मामले का खुलासा - फोटो : NAMO NARAYAN

GOPALGANJ : गोपालगंज पुलिस ने एक सनसनीखेज मामले का खुलासा किया है। जिसमें एक आठ वर्षीय बच्चे का अपहरण और हत्या शामिल है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और अपराध में इस्तेमाल किए गए लाल गमछे को भी जब्त कर लिया है। बीते 7 जून को मीरगंज थाना क्षेत्र के हरपुर गांव से एक आठ वर्षीय बच्चा लापता हो गया था। बच्चे को बहला-फुसलाकर ले जाने की बात सामने आई थी। 8 जून को पुलिस को सूचना मिली, जिसके बाद एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान, आज सुबह बच्चे का शव बरामद हुआ। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों, इंद्र कुमार और सुरेश यादव को गिरफ्तार किया है। 

हथुआ के एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने बताया कि आरोपियों ने बच्चे की गला घोंटकर हत्या की थी और अपराध में इस्तेमाल किए गए लाल गमछे को भी जब्त कर लिया गया है। एसडीपीओ ने बताया कि हत्या का कारण दो दिन पहले सुदामा यादव के घर आई बारात में ऑर्केस्ट्रा देखने के दौरान आरोपियों और बच्चे के परिवार के बीच हुआ मामूली विवाद था। 

Diarch GO

दोनों आरोपियों को एकदंगा पंचायत से गिरफ्तार किया गया। इंद्र यादव पुलिस को देखकर भागने लगा, लेकिन गड्ढे में गिरने से उसके पैर में चोट लग गई, जिसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह घटना पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है और लोग आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं।

गोपालगंज से नमो नारायण की रिपोर्ट