LATEST NEWS

  • Bihar Udyami Yojana
  • सीएम सम्राट ने भेजे 150 करोड़ , एक करोड़ परिवार बनेंगे उद्यमी, ‘Made in Bihar’ से बदलेगी तस्वीर

  • गयाजी में SIR के खिलाफ 'इंडिया' गठबंधन का जोरदार प्रदर्शन: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन
  • गयाजी में SIR के खिलाफ 'इंडिया' गठबंधन का जोरदार प्रदर्शन: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, ज्ञानेश

  • अररिया में भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त : एसपी जितेंद्र कुमार ने सिकटी और सीमाई इलाकों का लिया जायजा, दिए कई कड़े निर्देश
  • अररिया में भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त : एसपी जितेंद्र कुमार ने सिकटी और सीमाई इलाकों का

  • IndiGo Flight Hit by Lightning
  • पटना से लखनऊ जा रही इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, 17 हजार फीट की ऊंचाई पर था विमान,

  • Ram Vilas Paswan Jayanti
  • रामविलास पासवान की जयंती अब राजकीय समारोह के रूप में मनाएगी बिहार सरकार, चिराग पासवान ने जताया आभार

Bihar Crime : गोपालगंज में स्मैक सिंडिकेट का भंडाफोड़, पुलिस ने 7 तस्करों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में मादक पदार्थ और मोबाइल किया बरामद

Bihar Crime : गोपालगंज में 7 स्मैक तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. वहीँ भारी मात्रा में मादक पदार्थ और मोबाइल बरामद किया है......पढ़िए आगे

Bihar Crime : गोपालगंज में स्मैक सिंडिकेट का भंडाफोड़, पुलिस
स्मैक सिंडिकेट का भंडाफोड़- फोटो : NAMO NARAYAN

GOPAGANJ : गोपालगंज में नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गयी है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक सक्रिय स्मैक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 7 तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में भारी मात्रा में स्मैक, बाइक और मोबाइल भी बरामद किए गए हैं। हथुआ अनुमंडल के अंतर्गत आने वाले भोरे थाना क्षेत्र में पुलिस को लगातार यह सूचना मिल रही थी कि कुछ लोग संगठित तरीके से स्मैक की खरीद-बिक्री कर रहे हैं। 

सूचना की गंभीरता को देखते हुए भोरे थानाध्यक्ष राजेश कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। इस टीम में तीन थानों की पुलिस को शामिल किया गया, ताकि एक साथ अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की जा सके। पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के विभिन्न संदिग्ध ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई करते हुए कुल 7 लोगों को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके पास से लगभग 149.7 ग्राम स्मैक, एक मोटरसाइकिल और 8 मोबाइल फोन बरामद किए गए। बरामदगी के बाद सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कांड दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। 

Diarch GO

इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए आनंद मोहन गुप्ता ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर पिछले दो से तीन महीनों से एक संगठित गिरोह के रूप में काम कर रहे थे। ये लोग पड़ोसी जिला सिवान के गुठनी इलाके से स्मैक लाकर भोरे और आसपास के इलाकों में इसकी बिक्री कर रहे थे। एसडीपीओ ने आगे बताया कि इस गिरोह का मुख्य सरगना सिवान के गुठनी का निवासी है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों में से दो सिवान जिले के पचरुखी क्षेत्र के नौतन थाना के निवासी हैं, एक गुठनी का है, जबकि बाकी सभी आरोपी भोरे थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों के रहने वाले हैं। 

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपियों में से दो के खिलाफ पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि अन्य के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है। हालांकि इस छापेमारी में किसी प्रकार का हथियार बरामद नहीं हुआ है। केवल स्मैक, नकद राशि, बाइक और मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि इस गिरोह के तार अन्य क्षेत्रों से भी जुड़े हो सकते हैं, जिसकी गहन जांच की जा रही है।

NSIT
Nsmch

नमो नारायण की रिपोर्ट